<

Greater Noida Fire: गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज में मचा हड़कंप

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा कासना स्थिति सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में भीषण आग लगने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा कासना स्थिति सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद कन्या स्कूल के हॉस्टल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में छात्राओं ने भागकर अपनी जान बचाई. जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित एक कन्या स्कूल के हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल में अचानक आग लगने के कारण हर तरफ धुआं-धुआं हो गया. 

नहीं हुई कोई जनहानि

आग लगने के बाद स्कूल प्रबंधन ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. आग ने और भी विकराल रूप ले लिया. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम चार गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया. रिपोर्ट्स की मानें, तो सभी छात्राओं को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई है. घंटों बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है.

क्या है आग लगने का कारण?

आग लगने के कारण की बात करें, तो शुरुआती जांच में पाया गया है कि एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी. कहा जा रहा है कि ये आग सुबह लगभग 08:15 बजे लगी थी. उस वक्त हॉस्टल के बच्चों की अटेंडेंस लग रही थी. कुछ बच्चे ग्राउंड में थे. इसके अलावा जो बच्चे अंदर थे, वो फटाफट बाहर आ गए, जिसके कारण कोई भी छात्रा आग की चपेट में नहीं आई.

सीएफओ ने दी जानकारी

इस बारे में सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक इंटर कॉलेज के हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर आग लगी थी. फायर सर्विस यूनिट व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. किसी तरह की कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: UP में कहां-कहां चल रहा जेन-एल्फा का आंदोलन, क्या हैं मांगें और विवाद, देखें वीडियो

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST