<

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम का झंझट होगा खत्म, बनेंगे 3 नए अंडरपास, सर्वे पूरा

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने वाला है. प्राधिकरण ने 3 नए अंडरपास बनाने का फैसला किया है. इसका सर्वे का काम पूरा हो चुका है. प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलेगी.

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. रोजाना सड़क पर लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा दिलाने के लिए प्राधिकरण ने तीन नए अंडरपास बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए तीन प्रमुख चौराहों और व्यस्त स्थानों का सर्वे पूरा कर लिया गया है. अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार है. अगर योजना पर काम शुरू होता है तो हजारों वाहन चालकों को रोजाना आने-जाने में आसानी हो सकती है.

इन तीन जगहों पर बनेंगे अंडरपास

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने राइज पुलिस चौकी, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर और तिलपता गोलचक्कर का सर्वे किया है. इन तीनों जगहों पर वाहनों का दबाव काफी रहता है. सर्वे में सुबह और शाम के व्यस्त समय में लगने वाले जाम, वाहनों की संख्या और आने वाले समय में बढ़ने वाले ट्रैफिक का आकलन किया गया है. इसके आधार पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेजा गया है.

यहां मिलेगी राहत

राइज पुलिस चौकी के पास अंडरपास बनने से सेक्टर-1, सेक्टर-2, बिसरख और आसपास की सोसायटियों में रहने वाले लोगों को फायदा होगा. खासकर नौकरी और कारोबार के लिए रोजाना आने-जाने वालों का समय बचेगा. वहीं, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अंडरपास बनने से टेकजोन-4, बिसरख और आसपास की आवासीय सोसायटियों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. यहां कई सोसायटियों से निकलने वाले वाहन एक ही जगह मिलते हैं, जिससे अक्सर लंबा जाम लग जाता है.

तिलपता गोलचक्कर पर भी राहत

तीसरा अंडरपास तिलपता गोलचक्कर पर प्रस्तावित है. इससे सूरजपुर, दादरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को सुविधा मिल सकती है. साकीपुर के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बने फ्लाईओवर के चालू होने के बाद इस इलाके में वाहनों का दबाव बढ़ा है. 

क्या है प्राधिकरण की योजना?

प्राधिकरण का मानना है कि गौड़ चौक पर अंडरपास और सड़कों के चौड़ीकरण से यातायात में सुधार हुआ है. इसी अनुभव के आधार पर दूसरे व्यस्त इलाकों में भी ऐसी योजनाएं बनाई जा रही हैं. प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह के मुताबिक, तीनों स्थानों के प्रस्तावों का परीक्षण कराया जाएगा. सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी. इसके बाद ही निर्माण से जुड़ी अगली प्रक्रिया शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: पेंशनर्स न करें ये गलती, वरना दिसंबर में नहीं आएगी पेंशन! 30 नवंबर है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

India Got Latent: समय रैना के शो में जीते, पर दुनिया ने नहीं देखी परफॉर्मेंस! सुभाष अहिरवार ने वीडियो में बताई आपबीती

India Got Latent: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में एक एपिसोड जीतने…

Last Updated: November 19, 2026 18:35:07 IST

New PUC Rules: PUC के बदले नियम, अब गाड़ी की उम्र तय वैधता, जानिए कब कराना होगा रिन्यूअल

New PUC Rules: प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र यानी PUC को लेकर नियम बदल दिए गए…

Last Updated: November 19, 2026 18:00:00 IST

Devuthni Ekadashi 2026 kab Hai: देवउठनी एकादशी 2026 कब है? जानें व्रत की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

Devuthni Ekadashi 2026 kab Hai: देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी. इसे…

Last Updated: November 19, 2026 17:22:50 IST

Watch Video: राजा भैया ने पवन सिंह से छीना माइक! फिर मंच पर मांगी माफी, मजे ले रहे लोग

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा…

Last Updated: November 19, 2026 17:21:01 IST

सूरज की रोशनी से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत लिख रही है उग्रसेन सोलर एनर्जी

नोएडा (उत्तर प्रदेश) [भारत], 18 नवंबर: जब किसी उद्यमी के इरादे सूरज की तरह अटल…

Last Updated: November 19, 2026 17:07:12 IST

दिल्ली से ऋषिकेश का सफर होगा आसान, 150 KM लंबा होगा नमो भारत कॉरिडोर; इन 8 स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन

Delhi Rishikesh Namo Bharat Corridor: दिल्ली-एनसीआर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले लोगों की खुशखबरी…

Last Updated: November 19, 2026 17:06:30 IST