Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में लगे प्रोजेक्टर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मॉल के ऑडिटोरियम में लगी आग
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक धुआं निकलने लगा. घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो तत्काल रोक दिया गया और हॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल की ऑडिटोरियम-10 में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म हो गए थे, जिससे वहां धुआं फैल गया.
Fire breaks out in the projector room during the screening of Ramayana at US Cinemas, Galaxy Blue Sapphire Plaza, Greater Noida West. https://t.co/EFtOhbkeJb
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) November 6, 2026
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर की मदद से तारों में लगी आग को पहले ही बुझा दिया था. इसके बाद ऑडिटोरियम-10 के अंदर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि 7:30 बजे बजे रामायण फिल्म का शो चल रहा था. अचानक शो के बीच में ही प्रोजेक्टर से धुवां निकलने लगा था. जिसके बाद तुरंत ही लोगो को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया था. वही सभी दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिया गया था. फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. एहतियातन सिनेमा हॉल में शो बंद कर दिया गया और मामले में फायर विभाग और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिवाली शॉपिंग का बहाना…मन में थी घिनौनी साजिश! छात्रा के साथ हैवानियत, हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल लेकर भागा टीचर
Diwali Do's and Don'ts: दिवाली पर मां लक्ष्मी की कृपा और घर में सुख-समृद्धि बनाए…
Unlimited Calling Plans: मोबाइल रिचार्ज लगातार महंगे होने के बीच टेलीकॉम कंपनियों ने ऐसे ग्राहकों…
संवत 2082 में 129 मेनबोर्ड IPO से रिकॉर्ड 2.12 लाख करोड़ रुपये जुटाए गए. Jio…
Al Falah University: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग के दो…
Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत से पहले ही चारों तरफ धुएं का गुबार…
NPS या म्यूचुअल फंड, रिटायरमेंट के लिए कौन बेहतर है? जानिए NPS के टैक्स फायदे,…