Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रामायण फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक धुआं निकलने लगा. घटना के बाद सिनेमा हॉल में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर फिल्म का शो तत्काल रोक दिया गया और हॉल में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गैलेक्सी ब्लू सफायर मॉल के सिनेमा हॉल की ऑडिटोरियम-10 में आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना पर फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. जांच में पता चला कि प्रोजेक्टर रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण तार गर्म हो गए थे, जिससे वहां धुआं फैल गया.
Fire breaks out in the projector room during the screening of Ramayana at US Cinemas, Galaxy Blue Sapphire Plaza, Greater Noida West. https://t.co/EFtOhbkeJb
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) November 6, 2026
लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोगों ने एक्सटिंग्विशर की मदद से तारों में लगी आग को पहले ही बुझा दिया था. इसके बाद ऑडिटोरियम-10 के अंदर मौजूद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि 7:30 बजे बजे रामायण फिल्म का शो चल रहा था. अचानक शो के बीच में ही प्रोजेक्टर से धुवां निकलने लगा था. जिसके बाद तुरंत ही लोगो को एहतियातन बाहर निकाल दिया गया था. वही सभी दर्शकों के पैसे भी वापस कर दिया गया था. फिलहाल मौके पर स्थिति सामान्य है. एहतियातन सिनेमा हॉल में शो बंद कर दिया गया और मामले में फायर विभाग और पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिवाली शॉपिंग का बहाना…मन में थी घिनौनी साजिश! छात्रा के साथ हैवानियत, हालत बिगड़ी तो खुद अस्पताल लेकर भागा टीचर