<

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लकड़ी कटिंग की दुकान बनी आग का गोला, दम घुटने से युवक की मौत

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में लकड़ी कटिंग की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग के दौरान दुकान के अंदर सो रहे दो युवक धुएं से बेहोश हो गए. दमकल टीम ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां अल्तमश की मौत हो गई. वहीं अमन को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है.

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी इलाके में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फर्नीचर मार्केट में लकड़ी की कटिंग करने वाली एक दुकान में अचानक आग लग गई. लकड़ी और अन्य सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और दुकान के अंदर धुआं भर गया. हादसे के वक्त दो युवक दुकान के अंदर सो रहे थे. दमकलकर्मियों ने दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई.

लकड़ी कटिंग की दुकान में अचानक लगी आग

मामला ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी इलाके का है. यहां फर्नीचर मार्केट में सीएनसी लकड़ी कटिंग का काम करने वाली दुकान में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली. सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आग को देखते हुए विद्युत विभाग से संपर्क कर इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, ताकि राहत और बचाव अभियान के दौरान किसी तरह का अतिरिक्त खतरा न रहे.

दुकान के अंदर फंसे थे दो युवक

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक, आग लगने के समय दुकान के अंदर अल्तमश और अमन मौजूद थे. दोनों युवक दुकान के अंदर सो रहे थे. आग के बाद दुकान में तेजी से धुआं भर गया, जिसके कारण दोनों बेहोश हो गए. दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को दुकान से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अल्तमश को मृत घोषित कर दिया. वहीं अमन की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, अमन फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है. दमकल विभाग ने स्पष्ट किया कि दोनों युवक आग की लपटों से झुलसने के बजाय धुएं में दम घुटने के कारण प्रभावित हुए थे.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी. पुलिस और संबंधित विभाग हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. यह भी देखा जा रहा है कि दुकान में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. फायर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और घटना से जुड़ी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस हादसे की परिस्थितियों, दुकान में मौजूद विद्युत उपकरणों और आग लगने के संभावित कारणों की जांच कर रही है. हादसे के बाद शाहबेरी के फर्नीचर मार्केट में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

sharma ranjana

Recent Posts

Navratri Day 7: आज है नवरात्रि का सातवां दिन! मां कालरात्रि को ऐसे करें प्रसन्न, जानें पूजा के जरूरी नियम

Navratri Day 7 Puja Vidhi: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती…

Last Updated: October 17, 2026 07:29:50 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव, टंकी फुल कराने से पहले देखें लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 17 October 2026: आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर आम लोगों…

Last Updated: October 17, 2026 07:06:12 IST

Jailer 2 Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी पड़ी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ , फिर भी वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ पार!

Jailer 2 Day 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन…

Last Updated: October 17, 2026 06:25:51 IST

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में आज बारिश होगी या निकलेगी तेज धूप? जानिए मौसम का पूरा हाल!

Delhi Weather Today 17 October 2026: आज दिल्ली-NCR में बारिश से ज्यादा धूप और हल्के…

Last Updated: October 17, 2026 06:16:43 IST

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST