हमीरपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जिले की मिठाई की दुकानों पर जांच की. इस दौरान एक दुकानदार ने खुद के दुकान की मिठाई खाने से ही इंकार कर दिया.
Hamirpur: हलवाई ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इंकार
Hamirpur, Uttar Pradesh: रक्षा बंधन सहित इस महीने कई त्योहार के मद्देनजर हमीरपुर के जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जिले में दुकानों पर मिठाइयों की क्वालिटी जांचने के निर्देश दिए. उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जिले की कई मिठाई की दुकानों पर जांच की.
इसी बीच हमीरपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूकान के हलवाई से अपने दुकान की बनी मिठाइयां खाने को कहा जाता है, जिसके लिए वो मना कर देता है.
छापेमारी के दौरान राजन स्वीट्स हाउस और जय भवानी स्वीट्स में अधिकारियों को साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली. इसके अलावा यहां मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का प्रयोग पाया गया. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताज्जुब तो तब हुआ जब एक दूकान पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की बनी मिठाई खाने से इंकार कर दिया. जैसे ही उसकी दुकान पर छापेमारी करने पहुंची टीम को मिठाई में मिलावट दिखी तो अधिकारी ने कहा कि ये अपनी मिठाई पहले खुद खाकर दिखाओ लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया और बोला कि मैं नहीं खा सकता इसे ये स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है
हमीरपुर में मिठाई दुकानदार ने अपनी ही मिठाई खाने से किया मना….
जैसे ही उसकी दुकान पर छापेमारी करने पहुंची टीम को मिठाई में मिलावट दिखी तो अधिकारी ने कहा कि ये अपनी मिठाई पहले खुद खाकर दिखाओ लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया और बोला कि मैं नहीं खा सकता इसे ये स्वास्थ्य के लिए ठीक… pic.twitter.com/BJ7kOGhkNq
— Pushpraj sharma (@RealpushprajX) August 21, 2026
इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जब वो खुद नहीं खा रहा, तो लोगों को क्यों ऐसी मिठाइयां बेच रहा है.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…