Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Hamirpur: हलवाई ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इंकार… मिठाई की दुकान पर पड़े छापे में हुआ खुलासा, लोगों में आक्रोश, Video Viral

Hamirpur: हलवाई ने अपनी ही मिठाई खाने से किया इंकार… मिठाई की दुकान पर पड़े छापे में हुआ खुलासा, लोगों में आक्रोश, Video Viral

हमीरपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जिले की मिठाई की दुकानों पर जांच की. इस दौरान एक दुकानदार ने खुद के दुकान की मिठाई खाने से ही इंकार कर दिया.

Written By:
Last Updated: August 21, 2026 21:58:22 IST

Mobile Ads 1x1

Hamirpur, Uttar Pradesh: रक्षा बंधन सहित इस महीने कई त्योहार के मद्देनजर हमीरपुर के जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को जिले में दुकानों पर मिठाइयों की क्वालिटी जांचने के निर्देश दिए. उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ जिले की कई मिठाई की दुकानों पर जांच की.

इसी बीच हमीरपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूकान के हलवाई से अपने दुकान की बनी मिठाइयां खाने को कहा जाता है, जिसके लिए वो मना कर देता है. 

कई दुकानों में निम्न क्वालिटी की हैं मिठाइयां 

छापेमारी के दौरान राजन स्वीट्स हाउस और जय भवानी स्वीट्स में अधिकारियों को साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली. इसके अलावा यहां मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का प्रयोग पाया गया. अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है. नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हलवाई ने मिठाई खाने से किया इंकार 

ताज्जुब तो तब हुआ जब एक दूकान पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की बनी मिठाई खाने से इंकार कर दिया. जैसे ही उसकी दुकान पर छापेमारी करने पहुंची टीम को मिठाई में मिलावट दिखी तो अधिकारी ने कहा कि ये अपनी मिठाई पहले खुद खाकर दिखाओ लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया और बोला कि मैं नहीं खा सकता इसे ये स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है

इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि जब वो खुद नहीं खा रहा, तो लोगों को क्यों ऐसी मिठाइयां बेच रहा है. 
 
MORE NEWS