Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Hapur Hookah Viral Video: हापुड़ में मुन्नी देवी की जलती चिता से मुस्लिम दोस्तों के साथ हिंदू युवकों ने किया ऐसा काम, आपको भी आ जाएगा गुस्सा!

Hapur Hookah Viral Video: हापुड़ में मुन्नी देवी की जलती चिता से मुस्लिम दोस्तों के साथ हिंदू युवकों ने किया ऐसा काम, आपको भी आ जाएगा गुस्सा!

Hapur Hookah Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चार दोस्तों ने ऐसा काम किया कि लोगों का गुस्सा भड़क उठा. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक युवक जलती चिता से हुक्का भरने के लिए उपले निकाल रहा है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 12, 2026 11:38:46 IST

Mobile Ads 1x1

Hapur Hookah Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक जलती चिता से उपले निकालकर हुक्का भर रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पूरा मामला हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव का है, जहां हुक्का सुलगाने के लिए युवक ने जलती चिता से उपले निकाल लिए. युवक ने एक हाथ में पतली छड़ी ले रखी थी. इसके सहारे एक-एक करके चिता से उपले घसीट कर किनारे लाया. फिर इन्हें हुक्के में भरकर नशे के लिए सुलगाने लगा.

जानकारी के मुताबिक युवक के साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे. इन्हीं में से एक ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन दोस्तों की तलाश की जा रही है.

75 साल की मुन्नी देवी की जल रही थी चिता

जानकारी के मुताबिक महमूदपुर गांव निवासी 75 साल की मुन्नी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था, जिसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद उनके परिजन व ग्रामीण उनकी अर्थी को लेकर श्मशान पहुंचे और उन्हें मुखग्नि देकर घर लौट गए.

आरोप है कि इसके बाद गांव के ही चार युवक हुक्का चिलम लेकर श्मशान में पहुंच गए. इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक (पुत्र सुरेंद्र), विनीत (पुत्र सुरेंद्रपाल), आरिफ (पुत्र शाहिद) और मोइन (पुत्र इस्लाम) के रूप में हुई है. ये सभी महमूदपुर के ही निवासी हैं.

आरोपी अभिषेक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस ने वीडियो से चारों युवकों का पता लगाया. एक आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस ने उस हुक्के को भी बरामद कर लिया है, जिसके लिए चिता की आग का अपमान किया गया था. मुख्य आरोपी आरिफ को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कड़ी धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है.

MORE NEWS