<

Watch Video: मरीज तड़पता रहा, लड़के Thar पर थिरकते रहे! हापुड़ में रीलबाजों की शर्मनाक हरकत; दो एम्बुलेंस मांगती रहीं रास्ता

Hapur Viral Video: हापुड़ के बछरौता गांव में रील बनाने के जुनून में युवकों ने Thar सड़क पर खड़ी कर दो एम्बुलेंस का रास्ता रोक दिया. एक एम्बुलेंस में मरीज भी सवार था.

Hapur Viral Video: हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवकों की स्टंटबाजी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. बीच सड़क पर Thar SUV खड़ी कर उसकी छत पर डांस करने वाले युवकों ने पीछे से आ रही दो एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया. हैरानी की बात यह है कि एक एम्बुलेंस में गंभीर मरीज भी सवार था, जिसे समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था.

एम्बुलेंस के सायरन बजते रहे

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आए इस मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है. घटना जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछरौता गांव की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में कुछ युवक अपनी Thar SUV को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद युवक गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करने लगते हैं. इसी दौरान पीछे से दो एम्बुलेंस वहां पहुंच जाती हैं. दोनों एम्बुलेंस के सायरन लगातार बजते रहते हैं, लेकिन युवकों को इसकी कोई परवाह नहीं होती. वे गाड़ी हटाकर रास्ता देने के बजाय अपनी मस्ती और डांस में लगे रहते हैं. इस वजह से एम्बुलेंस को काफी देर तक सड़क पर रुकना पड़ता है.

एक एम्बुलेंस में था मरीज

इस पूरी घटना में सबसे चिंताजनक बात यह है कि दोनों एम्बुलेंस में से एक में मरीज मौजूद था. ऐसे में एम्बुलेंस का समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी था. इसके बावजूद युवकों ने रास्ता खाली नहीं किया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवकों की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कुछ मिनट की रील और सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स के लिए किसी की जिंदगी को खतरे में डालना बेहद शर्मनाक है.

ये भी पढ़ें :  Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Thar से स्टंटबाजी के मामले पहले भी आए सामने

Thar SUV से जुड़े खतरनाक स्टंट का यह पहला मामला नहीं है. इसी महीने की शुरुआत में गुजरात के सूरत में दिवाली की रात एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह एक हाथ से Thar चलाते हुए आसमान में पटाखे छोड़ता नजर आया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया था.

ये भी पढ़ें : Watch Video: मां-बच्चे पर 4 महिलाओं का हमला! मासूम को बचाने पहुंचे पिता, फिर जो हुआ… VIDEO देख रह जाएंगे हैरान!

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Gold Price Today: सोना खरीदने का यही है मौका? लगातार गिर रहे गोल्ड के रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 17 November 2026: बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,130…

Last Updated: November 17, 2026 08:11:34 IST

Petrol Diesel Price 17 November 2026: सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 17 November 2026: केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात डीज़ल और…

Last Updated: November 17, 2026 07:53:25 IST

शादी के लिए गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा डिमांड, नदी में कूदकर प्रेमी ने दी जान; शर्त सुन मर्द समाज के उड़े होश

UP News:युवक के भाई ने शहर की एक युवती पर ब्लैकमेल करने और मानसिक रूप…

Last Updated: November 17, 2026 07:45:37 IST

Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Haryana Dadi Bullet Video: वीडियो में दादी सुखमा हल्के भूरे रंग की बुलेट चला रही…

Last Updated: November 17, 2026 07:24:27 IST