Hapur Viral Video: हापुड़ में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवकों की स्टंटबाजी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. बीच सड़क पर Thar SUV खड़ी कर उसकी छत पर डांस करने वाले युवकों ने पीछे से आ रही दो एम्बुलेंस को रास्ता नहीं दिया. हैरानी की बात यह है कि एक एम्बुलेंस में गंभीर मरीज भी सवार था, जिसे समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था.
एम्बुलेंस के सायरन बजते रहे
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से सामने आए इस मामले ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा बढ़ा दिया है. घटना जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछरौता गांव की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में कुछ युवक अपनी Thar SUV को सड़क के बीचों-बीच खड़ा करते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद युवक गाड़ी की छत पर चढ़कर डांस करने लगते हैं. इसी दौरान पीछे से दो एम्बुलेंस वहां पहुंच जाती हैं. दोनों एम्बुलेंस के सायरन लगातार बजते रहते हैं, लेकिन युवकों को इसकी कोई परवाह नहीं होती. वे गाड़ी हटाकर रास्ता देने के बजाय अपनी मस्ती और डांस में लगे रहते हैं. इस वजह से एम्बुलेंस को काफी देर तक सड़क पर रुकना पड़ता है.
एक एम्बुलेंस में था मरीज
इस पूरी घटना में सबसे चिंताजनक बात यह है कि दोनों एम्बुलेंस में से एक में मरीज मौजूद था. ऐसे में एम्बुलेंस का समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी था. इसके बावजूद युवकों ने रास्ता खाली नहीं किया. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स युवकों की इस हरकत की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कुछ मिनट की रील और सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स के लिए किसी की जिंदगी को खतरे में डालना बेहद शर्मनाक है.
ये भी पढ़ें : Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Thar से स्टंटबाजी के मामले पहले भी आए सामने
Thar SUV से जुड़े खतरनाक स्टंट का यह पहला मामला नहीं है. इसी महीने की शुरुआत में गुजरात के सूरत में दिवाली की रात एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था. इसमें वह एक हाथ से Thar चलाते हुए आसमान में पटाखे छोड़ता नजर आया था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया था.
ये भी पढ़ें : Watch Video: मां-बच्चे पर 4 महिलाओं का हमला! मासूम को बचाने पहुंचे पिता, फिर जो हुआ… VIDEO देख रह जाएंगे हैरान!