<

हरदोई में AIMIM नेता के बयान पर सियासी घमासान, सुभासपा ने CM Yogi को सौंपा ज्ञापन

Shaukat Ali Controversial Statement: हरदोई जिले में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक विवादित बयान को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

Sunil Arkwanshi Memorandum CM Yogi: उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हरदोई जिले में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस बयान को लेकर सुभासपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सौंपा.

क्या हैं विवादित बयान?

दरअसल, AIMIM नेता शौकत अली पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रनायक और जननायक महाराज सुहेलदेव राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए सुभासपा नेताओं का कहना है कि शौकत अली का बयान न केवल ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करता है, बल्कि समाज में सांप्रदायिक तनाव और सौहार्द को भी आघात पहुंचाने वाला है.

सुनील अर्कवंशी ने किया विरोध

बुधवार को सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता और राष्ट्र की रक्षा के प्रतीक रहे हैं. हजार साल पहले विदेशी आक्रांताओं से लड़कर उन्होंने देश की अस्मिता और सम्मान की रक्षा की थी. ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना न केवल इतिहास का अपमान है बल्कि समाज की भावनाओं को भी गहरा आघात पहुंचाता है.

तीन प्रमुख मांगें रखीं

ज्ञापन में सुभासपा नेता ने सरकार से तीन मुख्य कदम उठाने की मांग की—

1. शौकत अली माफी मांगें और बयान वापस लें.

2. प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण की गहन जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे.

3. महाराज सुहेलदेव के योगदान को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि नई पीढ़ी उनके बलिदान से प्रेरित हो.

विदेशी मानसिकता की साजिश – अर्कवंशी

सुनील अर्कवंशी ने आरोप लगाया कि AIMIM नेता का बयान समाज को बांटने और देश की एकता को कमजोर करने की विदेशी मानसिकता का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महाराज सुहेलदेव के सम्मान और गौरव को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाएगी और किसी को भी उनके सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाने देगी.

कार्यकर्ताओं में आक्रोश

ज्ञापन सौंपने के बाद सुनील अर्कवंशी ने मीडिया से कहा कि महाराज सुहेलदेव किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि पूरे भारत के नायक हैं. उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने मांग की कि प्रशासन तत्काल FIR दर्ज कर AIMIM नेता पर कठोर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के बयान देने का साहस न कर सके.

हरदोई में इस मुद्दे पर सुभासपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है. ज्ञापन के जरिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रनायक महाराज सुहेलदेव के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST

Noida Metro: नोएडा से गाजियाबाद का सफर होगा आसान, सेक्टर-61 से गौर चौक तक दौड़ेगी मेट्रो; नमो भारत से भी जुड़ेगा रूट

Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…

Last Updated: November 14, 2026 10:51:32 IST

Watch Video: टोल बचाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग कि घूम जाएगा सिर! दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: November 14, 2026 10:28:17 IST

न दीवार फांदी, न ताला तोड़ा… कटनी जेल से कैसे फरार हुए 3 आरोपी? किसी फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी; पुलिस महकमे के उड़े होश

Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…

Last Updated: November 14, 2026 08:52:38 IST

Caught on CCTV: छतरपुर में बस चालक की दबंगई? युवक को मारी टक्कर, मां बोली- पुरानी रंजिश में बेटे को मारने की कोशिश

Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…

Last Updated: November 14, 2026 08:42:21 IST

US Flight Crisis: अमेरिका में अचानक क्यों थम गए हजारों विमान? FAA ने अब हटाई पाबंदी; जानें आखिर क्या थी वजह

US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…

Last Updated: November 14, 2026 08:54:51 IST