<
Categories: मनोरंजन

तुम्हें रोल मिल जाएगा, … बिकनी में देखना चाहता हूं, जब डायरेक्टर ने एक्ट्रेस से कर दी गंदी डिमांड..!

बॉलीवुड में 'मी टू' मूवमेंट के दौरान साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए. वहीं एक और एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं-

बॉलीवुड में ‘मी टू’ मूवमेंट ने एक दौर में कई बड़े नामों की सच्चाई उजागर की और इन्हीं में से एक था साजिद खान का नाम. एक समय पर हिट फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले साजिद का करियर उन पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोपों के बाद पूरी तरह से डगमगा गया. फिल्म इंडस्ट्री की कई महिलाओं ने साजिद के व्यवहार को लेकर आवाज उठाई, जिनमें से एक थीं एक्ट्रेस और मॉडल रेचल वाइट. उनकी आपबीती ने सभी को झकझोर कर रख दिया था.

कैसे शुरू हुई साजिद खान से मुलाकात?

रेचल वाइट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उस दिन का जिक्र किया जब उन्हें फिल्म ‘हमशकल्स’ के सिलसिले में साजिद खान से मिलने के लिए कहा गया. रेचल के मुताबिक, ये मीटिंग उनकी टैलेंट एजेंसी द्वारा तय की गई थी. कुछ ही मिनटों में साजिद ने खुद कॉल करके कहा कि मीटिंग उनके घर पर होगी.

जब रेचल ने असहजता जताई, तो साजिद ने भरोसा दिलाया कि घर पर उनकी मां भी होंगी, जिससे रेचल को कुछ हद तक भरोसा हुआ.

जब घर पहुंची, मिला कुछ और ही माहौल

रेचल बताती हैं कि जब वो साजिद के घर पहुंचीं, तो उन्हें सीधे साजिद के बेडरूम में भेजा गया, जहां वो ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे. कमरे में अकेले साजिद को देखकर रेचल असहज हो गईं.

वो बताती हैं कि साजिद उन्हें इस तरह घूर रहे थे कि जैसे उन्होंने कुछ पहन ही नहीं रखा हो. उन्होंने बताया, “मैं वाइट टॉप और ब्लू डेनिम में थी, लेकिन उनकी नजरों ने मुझे पूरी तरह से असहज कर दिया.”

जब सवालों की सीमाएं पार हुईं

मीटिंग के दौरान साजिद ने अचानक से रेचल के फिजिकल फीचर्स पर सवाल पूछना शुरू कर दिया और फिर कहा कि वो देखना चाहते हैं कि वो बिकिनी में कैसी दिखेंगी. जब रेचल ने कहा कि उनके प्रोफेशनल फोटोज पहले ही भेजे जा चुके हैं, तो साजिद ने उनसे कपड़े उतारने की मांग की.

“पांच मिनट में इंप्रेस करो, रोल मिल जाएगा”

सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि साजिद ने रेचल से कहा, “अगर तुम मुझे पांच मिनट में रिझा लोगी, तो तुम्हें फिल्म में रोल मिल जाएगा.” रेचल ने साहस के साथ जवाब दिया कि वो ऐसी किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं हैं और तुरंत वहां से चली गईं.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST