<

UP Crime News: एक ही कमरे में थे देवर-भाभी, ऐसा क्या हुआ कि सुबह उठी लाशें, हैरान कर देगा मामला

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बिलग्राम के एक गांव में एक घर के अंदर देवर-भाभी का शव मिला है. इस खबर से सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई के बिलग्राम इलाके में शुक्रवार की सुबह एक घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया. हबीबनगर गांव में एक घर के कमरे से एक महिला और युवक के शव मिलने की खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई. बताया जा रहा है कि दोनों के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

सुबह के वक्त जब लोगों को इस घटना का पता चला तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे. कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बिलग्राम कोतवाली की टीम गांव पहुंची.

पुलिस ने कमरे की जांच की

पुलिस के पहुंचने के बाद कमरे को खुलवाया गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया. मौके की स्थिति को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने कमरे के अंदर और आसपास की जगह की बारीकी से जांच की और वहां मौजूद जरूरी चीजों को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिवार के लोगों और आसपास रहने वाले ग्रामीणों से भी जानकारी ली.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सीमा और उसके देवर रामरूप के तौर पर हुई है. सीमा की शादी देशराज से हुई थी और परिवार के तीन बच्चे हैं. वहीं 22 वर्षीय रामरूप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दोनों की मौत के बाद ग्रामीणों के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर भी बातें होने लगीं. हालांकि पुलिस ने अभी इस तरह की किसी बात की पुष्टि नहीं की है. पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: पहले की पत्नी की हत्या, घर में ही जलाया शव, फिर यमुना में बहाईं हड्डियां; ऐसे खुला खौफनाक राज

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hamirpur crime: हमीरपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा, समधन ने समधी को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

Hamirpur crime: हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का मामला उस वक्त चर्चा…

Last Updated: October 2, 2026 18:39:43 IST

Farrukhabad News: 24 वर्षीय मुस्लिम युवक ने 14 वर्षीय हिंदू लड़की से गुपचुप तरीके से की शादी, फिर खा लिया जहर, जानें पूरा मामला

फर्रुखाबाद में एक 24 वर्षीय मुस्लिम युवक और एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की ने कथित…

Last Updated: October 2, 2026 18:36:51 IST

Yuzvendra Chahal Love Life: धनश्री से महवश तक, युजवेंद्र चहल का नाम इन हसीनाओं से जुड़ा, जानें पूरी लिस्ट

Yuzvendra Chahal Love Life:  युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी में कई मौकों पर अलग-अलग महिलाओं…

Last Updated: October 2, 2026 17:20:30 IST

Andhra Pradesh News: आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति के मर्डर का प्लान, बाइक में लगाई आग, CCTV फुटेज में  BJP नेता के खिलाफ साजिश का हुआ खुलासा

आंध्र प्रदेश में बीजेपी नेता की मोटर साइकिल जलाने के एक मामले में सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: October 2, 2026 17:18:19 IST

Bihar News: पटना में महिला पुलिसकर्मी ने एक व्यक्ति को मारा थप्पड़, बदले में उसने भी मार दिया थप्पड़, Video Viral

पटना से वायरल हुए एक वीडियो में रात की गश्त के दौरान एक महिला पुलिस…

Last Updated: October 2, 2026 16:58:01 IST