Harsh Richharia: प्रयागराज के महाकुंभ से वायरल हुई साध्वी हर्षा रिछारिया ने एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने लव जिहाद को लेकर ऐसी बात कह दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए उन्होंने क्या बोला.
harsha richharia
Harsha Richharia On Love Jihad: यूपी के प्रयागराज के संगम क्षेत्र में इन दिनों माघ मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी तमाम साधु-संत वहां पधारे हैं. महाकुंभ से वायरल हुईं साध्वी हर्षा रिछारिया का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम लड़कों की तरफ आकर्षित होने वाली हिंदू लड़कियों पर निशाना साधा है. साथ ही इसका उपाय भी बताया है.
साध्वी हर्षा रिछारिया ने मीडिया से बात करते हुए लव जिहाद का विरोध किया है. उन्होंने बोला कि हिंदू लड़कियां दूसरे धर्म के लड़कों के चक्कर में क्यों पड़ रही हैं? सीधे शब्दों में अगर कहा जाए, तो वह कहती हैं कि लोग अब्दुल के जाल में क्यों फंस रहे हैं. इस बात का उपाया बताते हुए हर्षा रिछारिया ने कहा कि अगर वो ना समझे, तो उन्हें डंडे से समझाने की जरूरत है.
हर्षा रिछारिया ने बीते दिनों प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद कहा था कि वह अब धार्मिक प्रचार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, ‘इस स्नान के बाद, मैं अपनी ली गई प्रतिज्ञा को समाप्त कर दूंगी और अपने पूर्व पेशे में लौट जाऊंगी.’ साथ ही हर्षा ने बताया कि मानसिक दबाव और उनपर बार-बार लगाए गए आरोपों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया. वह कहती हैं, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया. मैं चोरी या कोई अपराध नहीं कर रही थी, फिर भी धार्मिक मार्ग पर चलते हुए मैंने जो कुछ भी करने की कोशिश की, उसका विरोध किया गया. लोग सोचते हैं कि मैंने महाकुंभ में करोड़ों कमाए हैं, लेकिन आज मैं कर्ज में डूबी हुई हूं. इससे पहले मैं एक सफल एंकर थी और विदेशों में भी अच्छा काम कर रही थी.’ इस बयान के कारण वो मीडिया का केंद्र बन गईं. अब वह अपने लव-जिहाद के बयान से चर्चा में हैं.
महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के दौरान जब साध्वी के वेश में रथ पर सवार हर्षा रिछारिया नजर आईं, तो वह अचानक चर्चा का विषय बन गईं. मॉडल, एंकर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रह चुकी हर्षा के इस साध्वी रूप पर संत समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई, जिसके चलते विवाद गहराता चला गया. हालात बिगड़ने पर उन्हें महाकुंभ बीच में ही छोड़ना पड़ा. आपको बता दें कि हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोअर्स हैं.
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…
Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…