<
Categories: एस्ट्रो

लड़के-लड़कियों दोनों के लिए असरदार! नहाते वक्त पानी में डालें ये चीज, तुरंत बनेंगे विवाह योग

Astrological Wedding Remedy: विवाह में देरी से परेशान लोगों के लिए ज्योतिषाचार्य एक आसान उपाय बताते हैं. नहाते समय पानी में आधा चम्मच हल्दी डालकर भगवान बृहस्पति को याद करते हुए स्नान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है. यह उपाय 3-4 महीने तक करने से अच्छे रिश्ते आने लगते हैं और शादी के योग जल्दी बनते हैं. साथ ही गुरुवार का व्रत, पूजा और सही आचरण रखने से परिणाम और तेजी से मिल सकते हैं.

Astrological Wedding Remedy: अगर आपके भी विवाह में बार-बार देरी हो रही है और रिश्ता तय नहीं हो पा रहा है, तो नहाने के समय किया गया एक छोटा-सा उपाय शादी जल्दी करा सकता है. कई मामलों में इस उपाय से 15 से 20 दिन के भीतर विवाह होने के योग बने हैं. आइए जानते हैं यह आसान उपाय क्या है.

नहाते समय करें यह छोटा उपाय

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप जल्दी सगाई और विवाह चाहते हैं, तो नहाते समय अपने पानी की बाल्टी में आधा चम्मच हल्दी डाल दें. इसके बाद भगवान बृहस्पति (गुरु) का स्मरण करते हुए स्नान करें. इस उपाय को लगातार 3 से 4 महीने तक करना चाहिए. ऐसा करने से अच्छे रिश्ते आने लगते हैं और विवाह के योग जल्दी बनते हैं.

बृहस्पति ग्रह होता है मजबूत

ज्योतिषाचार्य के अनुसार हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है. खासकर लड़कियों की कुंडली में बृहस्पति को पति का कारक ग्रह माना जाता है. विवाह के लिए बृहस्पति का मजबूत होना बहुत जरूरी है. हल्दी से स्नान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं.

इन बातों का भी रखें ध्यान

इस उपाय के साथ अपने व्यवहार पर भी नियंत्रण रखें. अनजान लोगों से बेवजह बातचीत या गलत संगति से बचें. गुरुवार का व्रत रखें, भगवान बृहस्पति की पूजा करें और पीले रंग का अधिक उपयोग करें. ऐसा करने से परिणाम और जल्दी मिलने लगते हैं.

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि जब बृहस्पति प्रसन्न होते हैं, तो तुरंत रिश्ता आता है, जल्दी सगाई होती है और कई मामलों में 15–20 दिन के भीतर विवाह तक हो जाता है. इस शादी के सीजन में यह उपाय जरूर आजमाएं.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. INDIA News इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST