Crime News: हाथरस जिले में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में 33 वर्षीय महिला पिंकी शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके 17 वर्षीय प्रेमी पर निगरानी रखी गई है.
crime news
Hathras Murder Case: हाथरस से एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आ रहा है. इस हत्याकांड ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है. दरअसल, यहां पिंकी शर्मा नाम की एक महिला ने अपने 17 साल के प्रेमी के साथ मिलकर 6 साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद पुलिस ने पिंकी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश जारी है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि पिंकी अपने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी. वहीं इस दौरान 6 साल की बच्ची ने उन्हें गलत हालत में देख लिया. किसी को इस संबंध की खबर ना लगेइसलिए दोनों ने बच्ची की हत्या कर डाली.
पुलिस का कहना है कि 6 साल की बच्ची 3 सितंबर की सुबह 10 बजे अपने घर से लापता हो गई थी. वहीं फिर दोपहर करीब डेढ़ बजे उसका शव एक कुएं में बोरे में बंद मिला. इतना ही नहीं बोर को खोला तो देखा कि बच्ची के गले में कपड़ा बंधा हुआ था. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची कि गला घोंटकर हत्या की गई है. इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि बच्ची ने पिंकी शर्मा और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. बच्ची ने यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी.
गिरफ्तार पिंकी ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि वो पिछले तीन महीनों से 17 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी. घटना वाले दिन, जब उसका पति और सास घर पर नहीं थे, उसने लड़के को घर बुलाया था. लड़की ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब उसने अपने पिता को यह बात बताने की धमकी दी, तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. बाद में, उन्होंने शव को एक बोरे में भरकर एक सुनसान कुएं में फेंक दिया. गिरफ्तारी के समय, महिला के हाथ पर काटने के निशान थे, जो शायद लड़की के संघर्ष के दौरान बने होंगे.
Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…