<

जल्दी करें! दिल्ली- NCR में कम बजट में लग्जरी फ्लैट का सपना होगा पूरा, बस इस तारीख तक ही है मौका

Ghaziabad Housing Scheme: राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में किफायती दरों पर अपना घर खरीदने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है.

Affordable flats in Delhi NCR: दिल्ली-NCR में रहने और काम करने वालों के लिए अपना घर खरीदना अक्सर महंगा सौदा साबित होता है. मगर अब गाजियाबाद में ऐसे लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने सिद्धार्थ विहार में एक नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है, जो किफायती दरों पर आधुनिक फ्लैट उपलब्ध कराएगी.

क्या हैं योजना की खासियत?

इस स्कीम के तहत सीमित संख्या में 1 बीएचके फ्लैट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 36.38 लाख रुपये से शुरू होती है. फ्लैट्स का आकार 63.59 से 64.77 वर्ग मीटर के बीच रखा गया है. गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार क्षेत्र को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह दिल्ली से जुड़ा हुआ है और यहां की कनेक्टिविटी व सुविधाएं छोटे परिवारों और मिडिल क्लास खरीदारों को आकर्षित करती हैं.

क्या हैं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया?

योजना का रेरा नंबर UPRERA PRJ11354 है. आवेदन करने के लिए खरीदारों को फ्लैट की कुल कीमत का 5% राशि रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में जमा करनी होगी. भुगतान आरटीजीएस, एनईएफटी या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. सभी दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद सफल आवेदकों को आवंटन पत्र जारी होगा.

खरीदारों के लिए खास ऑफर

परिषद ने एक आकर्षक ऑफर भी पेश किया है. अगर आवेदक रजिस्ट्रेशन के 60 दिन के भीतर पूरा भुगतान एकमुश्त करता है, तो उसे फ्लैट की कुल कीमत पर 5% की छूट मिलेगी. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ एकमुश्त भुगतान करने वालों को ही दी जाएगी.

आवेदन की अंतिम तिथि और आवंटन

इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है. चूंकि फ्लैट्स की संख्या बहुत सीमित है, इसलिए जल्दी आवेदन करना ही समझदारी होगी. अगर किसी श्रेणी में आवेदन अधिक आते हैं, तो आवंटन लॉटरी प्रणाली के आधार पर किया जाएगा. वहीं, असफल आवेदकों को जमा राशि 30 दिन के भीतर बिना किसी कटौती और बिना ब्याज के लौटा दी जाएगी.

क्या हैं नियम और शर्तें?

  • एक व्यक्ति केवल एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है.
  • पति-पत्नी संयुक्त रूप से आवेदन कर सकते हैं.
  • फ्लैट्स का उपयोग केवल आवासीय उद्देश्य से ही किया जाएगा.
  • कब्जा तभी मिलेगा जब पूरा भुगतान, स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क जमा हो जाएंगे.
  • आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है.
  • आवेदन UPAVP की आधिकारिक वेबसाइट (www.upavp.in) पर ऑनलाइन किया जा सकता है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? क्या है इसके पीछे की वजह, जानकर चौंक जाएंगे!

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:59:46 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST