<

Hathras Accident: हाथरस में दर्दनाक हादसा, बेकाबू रोडवेज बस खाई में गिरी, 9 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर

Hathras Bus Accident: बताया जा रहा है कि एटा डिपो की यह बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी. जैसे ही बस सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित गांव बिलार के पास पहुंची, तभी अचानक चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई.

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदरा राव थाना क्षेत्र से एक बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां बिलार गांव के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इस हादसे में 9 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि एटा डिपो की यह बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर फर्रुखाबाद जा रही थी. जैसे ही बस सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित गांव बिलार के पास पहुंची, तभी अचानक चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई.

पुलिस ने लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो यात्रियों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.

बस चालक ने होटल पर शराब का किया था सेवन

बताया जाता है कि बस चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था और रास्ते में कई जगह रुककर होटल पर शराब का सेवन भी किया था. यात्रियों का कहना है कि चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद कुछ यात्रियों का सामान और मोबाइल फोन बस में ही छूट गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर राहत कार्य पूरा कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST