<

बाइक की टैंक फुल कराएं या नहीं? सुरक्षा के लिहाज से कितना सही, क्या हो सकते हैं नुकसान

कई लोग लंबी दूरी या बार-बार पेट्रोल भरवाने की झंझट से बचने के लिए टैंक पूरी तरह भरवा लेते हैं. दरअसल, सही जानकारी के अभाव में लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं. अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो चलिए जान लेते हैं इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में.

is it good to full bike tank: कई लोग बाइक की टंकी फुल कराने के शौकीन होते हैं. टंकी थोड़ी सी भी खाली होने पर लोग पेट्रोल को दोबारा से रिफिल करा लेते हैं. लेकिन, कुछ लोगों का मानना है कि बाइक की टंकी फुल कराना बाइक की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बाइक और कार की टंकी फुल करानी चाहिए या नहीं. लेकिन, क्या वाकई टंकी फुल करा लेने से बाइक की माइलेज पर भी कोई प्रभाव पड़ता है.

कई लोग लंबी दूरी या बार-बार पेट्रोल भरवाने की झंझट से बचने के लिए टैंक पूरी तरह भरवा लेते हैं. दरअसल, सही जानकारी के अभाव में लोग अक्सर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं. अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं तो चलिए जान लेते हैं इससे होने वाले कुछ नुकसान के बारे में. 

1. इंजन पर पड़ता है असर

देखा जाए तो बाइक की टंकी को फुल कराने से इंजन पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है. दरअसल, टंकी को फुल कर लेने से पेट्रोल कैनिस्टर तक चला जाता है. कैनिस्टर में पेट्रोल जाने से कई बार पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे कई बार बाइक चलते-चलते झटके भी मारनी लगती है. इससे बाइक स्टार्ट होने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है. 

2. आग का खतरा

एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब आप बाइक की टंकी को फुल कर देते हैं तो ऐसे में कई बार लीकेज होने का खतरा बढ़ जाता है. आमतौर पर तापमान बढ़ने पर पेट्रोल फैलने लगता है, जिससे कई बार पेट्रोल टंकी के ढक्कन तक आ जाता है. इस स्थिति में कई बार जब आप ज्यादा तेज धूप या फिर गर्मी के संपर्क में आते ही बाइक में आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. 

यह भी पढ़ें: लेने जा रहे हैं सनरूफ कार? जरूर रखें इन बातों का ध्यान, सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकती हैं ये गलतियां

3. माइलेज पर पड़ता है असर

अगर आप बाइक की टंकी को फुल करा लेते हैं तो ऐसे में माइलेज पर सीधा प्रभाव पड़ता है. दरअसल, जब आप टंकी को फुल कर लेते हैं तो बाइक का वजन बढ़ जाता है. बाइक का वजन बढ़ने से माइलेज पर प्रभाव पड़ने लगता है, जिससे इंजन को परफॉर्म करने के लिए ज्यादा जोर लगाना पड़ता है और माइलेज कम होने लगती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST