<

UP Weather Update: यूपी में आफत की बारिश से लोग हुए बेहाल, IMD ने इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

UP Weather: यूपी में इस वक्त आफत की बारिश हो रही है। इस दौरान IMD ने आज 15 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार को भी जारी रहा और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नदियों के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी बाढ़ का खतरा भी बढ़ा रही है।

इन जिलों में जारी किया अलर्ट

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, सीतापुर, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर और बलरामपुर जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना बताई गई है।

पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्वांचल के वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र और चंदौली सहित बुंदेलखंड के प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा और फ़तेहपुर जिलों में भी अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। यहां अचानक तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन जिलों में स्कूल हुए बंद

लगातार हो रही बारिश से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पीलीभीत और बरेली शामिल हैं। दोनों जगहों पर भारी जलभराव और बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

नदियों में उफान और बाढ़ का खतरा

पीलीभीत में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते देवहा और शारदा नदियां उफान पर हैं। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। शहर से माधोटांडा मार्ग पर बनी एक निर्माणाधीन पुलिया पानी में डूब जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इसका असर आसपास के करीब 20 गांवों की आबादी पर पड़ा है।

प्रशासन की तैयारी

बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं। निचले इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है और बाढ़ चौकियां भी सक्रिय कर दी गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और वज्रपात या तेज हवा की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

 
 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST