I Love Muhammad Controversy: I Love Muhammad पर हुए विवाद को लेकर बरेली में अब भी माहौल शांत नहीं हुआ, इस बीच मौलाना तौकीर ने कुछ ऐसा कहा जो हैरान कर देने वाला है.
maulana tauqeer raza
Maulana Tauqeer Raza: I love muhammad पर हुए विवाद को लेकर अब भी बरेली में गरमा-गर्मी का माहौल है. हर रोज कोई न कोई इस मामले को लेकर बयानबाजी कर रहा है. अब ये मुद्दा राजनीति का मुद्दा बन गया है. दरअसल, बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खां ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और सरकार पर तीखे टिप्पणी कर डाली है. इस दौरान तौकीर ने कहा कि रसूले आज़म से “आई लव मोहम्मद” कहना गुनाह बना दिया गया है. इसके लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं. धर्म परिवर्तन के नाम पर एकतरफा कार्रवाई हो रही है, जबकि मुस्लिम बहन-बेटियों का धर्म परिवर्तन कराने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. हद हो गई है.
इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि हम नहीं चाहते कि हमारे देश में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनें क्योंकि हम अपने देश से प्यार करते हैं. इस दौरान उन्होंने धमकी देते हुए ये भी कहा कि भारत में मुसलमानों की संख्या इन तीनों देशों की संयुक्त जनसंख्या से भी ज़्यादा है. अगर ये मुसलमान सड़कों पर उतर आए तो देश का क्या होगा और इसके लिए कौन ज़िम्मेदार होगा? इसलिए हमें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
इसके अलावा तौकीर रज़ा ने कहा कि मुसलमानों पर अत्याचार करने वालों और पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने वालों में गिरिराज सिंह भी शामिल हैं. अगर एक हफ्ते के अंदर ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें ज़िम्मेदार होंगी. हमारी चुप्पी और सहनशीलता को कमज़ोरी नहीं समझा जाना चाहिए. कोई भी मुसलमान किसी भी धर्म के बारे में नकारात्मक टिप्पणी नहीं करता, और किसी और को भी हमारे धर्म पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…