<
Categories: मनोरंजन

Anurag Kashyap ने की बॉलीवुड की बुराई, बोले- मैं विक्की कौशल से बात नहीं करता वो तो…

Anurag Kashyap didn't like Chhaava: अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है. फिल्म मेकर का ये बयान सुन हर कोई दंग रह गया. इसके साथ ही उन्होंने अपने और विक्की कौशल के रिश्ते को लेकर भी बातचीत की.

Anurag Kashyap On Vicky Kaushal: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने हाल ही में अपने सबसे करीबी रहे एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बारे में खुलकर बातचीत की है. अनुराग ने बताया कि- वह दोनों अब एक दूसरे के संपर्क में नहीं हैं. दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जैसे-रमन राघव 2.0, मनमर्जियां और डीजे मोहब्बत. अनुराग ने हमेशा विक्की कौशल को लीड किरदार में कास्ट कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद की है. एक्टर विक्की कौशल कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं.

विक्की कौशल पर बोले अनुराग कश्यप

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप से जब बातचीत के दौरान विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार फिल्मों उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The surgical Strike) और छावा (Chhaava) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि- वह विक्की को अपना रास्ता चुनने के लिए बुरा नहीं मानते हैं. लेकिन फिल्म मेकर ने यह भी कहा कि- छावा उन्हें कुछ खास पसंद नहीं आई थी. 

मेरी बात नहीं होती- अनुराग

हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में, अनुराग ने बताया कि- छावा के कई सीन सिर्फ उन्होंने अपने दोस्त विनीत कुमार सिंह के लिए देखे थे, क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में सहायक भूमिका निभाई थी. विक्की कौशल की एक्टिंग पर बात करते हुए फिल्म मेकर ने आगे कहा कि- मेरी अब विक्की से कुछ खास बातचीत नहीं होती है. मैं उन्हें जज नहीं कर सकता. सभी के पास अपने खुद के कारण होते हैं. मैं वापस से उन्हें दोहराना नहीं चाहता हूं. मुझे जो भी कहना था, कह दिया है. 

बॉलीवुड में पैसों को दिया जाता है महत्व- अनुराग

इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने को लेकर कहा कि- इंडस्ट्री अब पैसों को महत्व देती है. इसी कारण मैंने मुंबई को छोड़ दिया है. हर इंसान की अपनी जरुरतें होती हैं, अब ये उस पर है कि वह कैसे इसे हासिल करता है. यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है. मुझे खुद को इन सभी चीजों से अलग करने में काफी समय लग गया है. लोग अब फैसले लेते समय पैसों के बारे में सोचते हैं. अब मैं उस दुनिया में वापस नहीं जाना चाहता.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST