<
Categories: मनोरंजन

Ritesh Pandey: अक्षरा सिंह ने भोजपुरी गायक रितेश पांडे पर लगाया था जान से मारने का आरोप ! पीके की पार्टी छोड़ फिर चर्चा में सिंगर

Ritesh Pandey Controversy: भोजपुरी की दुनिया के जाने-माने गायक रितेश पांडे ने पीके की राजनीतिक पार्टी जनसुराज को अलविदा कह दिया है. अब वह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. सिंगर अपने करियर में कई विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं. जानिए कुछ किस्से...

Ritesh Pandey Controversies: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का बहुत बुरा हाल हुआ था. भोजपुरी गायक रितेश पांडे भी इसी पार्टी से चुनाव में खड़े थे. अब सिंगर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से इस्तीफा का एलान कर दिया है. आखिर किस वजह से गायक ने लिया ये फैसला? प्रशांत किशोर ने मनोरंजन जगत में पैर जमाने के लिए बहुत संघर्ष किया. इसके अलावा सिंगर के करियर में कई विवाद भी रहे हैं, जिनमें कुछ बेहद ही चौंकाने वाले हैं. विवादों की इस लिस्ट में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का नाम शामिल है. 

रितेश पांडे ने क्यों छोड़ी पार्टी?

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने पहली बार कदम रखा था. लेकिन नतीजे में इस पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली. इसी पार्टी से भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने रोहतास जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें वह बुरी तरह हारे थे. अब गायक ने पार्टी से नाता तोड़ने का फैसला लिया है. इसके पीछे की वजह उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई है. गायक ने कहा कि नतीजे तो उनके हक में नहीं रहे, लेकिन उन्होंने अपना काम ईमानदारी से किया. उन्होंने राजनीति से संन्यास का एलान करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया. इसके लिए वो सदैव उनके आभारी रहेंगे. 

इन गानों ने दिलाई रितेश पांडे को पहचान

रितेश पांडे ने अपने गायन करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. सिंगर को असली पहचान ‘हैलो कौन’ गाने से मिली थी. इसे यूट्यूब पर 600 मिलियन से अधिक बार देखा गया था. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा के लिए “हम मोदी संगे रहब” गाना गया था, जो काफी मशहूर हुआ था.

अक्षरा सिंह ने गायक पर लगाए थे गंभीर आरोप

गायक रितेश पांडे की जिंदगी विवादों में भी रही है. सिंगर पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने बताया था कि गायक ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी थी, जिसके लिए अभिनेत्री ने FIR करवाई थी. 

जब खेसारी लाल यादव से हुई जुबानी जंग

अक्षरा सिंह के अलावा खेसारी लाल यादव से भी गायक की कहासुनी हुई थी. दोनों के बीच जुबानी जंग हुई थी, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST