Brij Bhushan Singh News: महज 2 साल का घोड़ा, जिसका अलग से बना है पासपोर्ट. देखें, बृजभूषण सिंह के गिफ्टेड घोड़े की खूबियां और खास बातें क्या है.
Brij Bhushan Singh News
Brij Bhushan Singh: गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने शानदार लाइफ स्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. और इस बार वजह बना है उनको गिफ्ट में मिलने वाला डेढ़ करोड़ का खास घोड़ा. वैसे तो उन्हें घोड़ा और गाय पालने का शौक पहले से हि है, उनके घर के ठीक सामने एक अस्तबल और एख गोशाल बना हुआ है. लेकिन इस बार उनके अस्तबल में पंजाब से आया डेढ़ करोड़ का घोड़ा शामिल हुआ है, जो उनके अस्तबल का शान और मान बढ़ा रहा है. इस घोड़े को उन्होनें खरीदा नहीं है बल्कि यह घोड़ा उनको गिफ्ट में मिला है. यह गिफ्ट देने वाले सांसद बेटे करण भूषण सिंह के दोस्त हैं.
गिफ्ट मिलने के बाद उनके पास घोड़ों की संख्या कुल चार हो गई है. पहले से उनके पास 3 मारवाड़ी घोड़े है, जिसका नाम बादल, बुलेट आदि है. उन घोड़ों की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, उनके पास गायों की संख्या लगभग 150 से ज्यादा है, जिसमें लगभग 70 गायें गीर नस्ल की है और प्रत्येक गाय की कीमत 5 लाख रुपये से उपर मानी जाती है.
गांव बिश्नोहरपुर गोंडा जिला, अयोध्या बॉडर से लगभग 10 किलोमीटर दूर, 15 एकड़ में बनी है बृजभूषण शरण सिंह कि सफेद रंग की शानदार कोठी. इसमें जनता दरबार, फैमिल कॉटेज और गेस्ट हाउस जैसी लग्जरी व्यवस्थाएं है और यह तीनों हिस्से आपको लग्जरियस फील कराते हैं. कोठी के अंदर जाने वाले गेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है और अंदर ही बड़ा सा जीम बना हुआ है. फैमिली कॉटेज जाने से पहले एक बड़ा सा गार्डेन है, जहां हेलीपैड भी बना हुआ है. यह पूरा कोठी वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर बनाया गया है. कोठी के आगे करीब 5 बीघे में सफेद बाउंड्री के साथ एक शानदार अस्तबल बना हुआ है.
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…