<
Categories: देश

Mumbai Municipal Corporation Elections 2026: BMC चुनाव की तारीख का एलान, 15 जनवरी को होगी वोटिंग; जानें कब आएगा रिजल्ट

Mumbai Municipal Corporation Elections 2026: महाराष्ट्र में राजनीति एक बार फिर गरमाने जा रही है. महाराष्ट्र की राजधानी सह्याद्री गेस्ट हाउस में होने वाली पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग ने BMC चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है.

Mumbai Municipal Corporation Elections 2026: बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन 2026 (Mumbai Municipal Corporation Elections 2026) के चुनाव के लिए मतदान की तारीख का एलान कर दिया गया है. मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में होने वाली पत्रकार वार्ता में BMC चुनाव की तारीखों का एलान किया गया. महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग (Maharashtra State Election Commission) के मुताबिक, मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए चुनाव 15 जनवरी को होंगे और नतीजे 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे.

बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission ) को पहले ही सुप्रीम कोर्ट 31 जनवरी, 2026 तक सभी स्थानीय स्वशासी संस्थाओं के चुनाव पूरे करने के निर्देश दे चुका था. ऐसे में यह जरूरी है कि सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव जनवरी, 2026 में ही संपन्न किए जाएं. यही वजह है कि चुनाव आयोग लगातार महाराष्ट्र में निकाय चुनाव की तैयारी में लगा हुआ था. बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में महाराष्ट्र चुनाव आयोग सोमवार को पत्रकार वार्ता करके चुनाव की तारीखों का एलान किया.

एक ही फेज में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव

यहां पर बता दें कि सोमवार को PC में चुनाव आयोग ने बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं और जिला परिषदों के चुनाव तारीखों का एलान किया. करीब 3.5 साल से इस चुनाव का इंतजार किया जा रहा है. चुनाव आयोग मुंबई, पुणे समेत सभी ऐसे में चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही 15 दिसंबर, 2025 के बाद महाराष्ट्र में आचार संहिता भी लागू हो गई है. 

15 जनवरी को होगा मतदान

राजनीति के जानकारों का पहले ही कहना था कि चुनाव आयोग महानगर पालिका के चुनाव के लिए मतदान की 12 से 15 जनवरी के बीच रख सकता है. हुआ भी यही चुनाव आयोग ने 15 जनवरी को मतदान और अगले ही दिन यानी 16 जनवरी को परिणाम घोषित करने के एलान किया है. 

क्यों अटका था चुनाव

वर्ष 2017 में नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगम के सदस्यों को चुनने के लिए लोकल चुनाव हुए थे. इसके बाद नियमानुसार, चुनाव 2022 में होने थे, लेकिन वार्ड परिसीमन और आरक्षण के मुद्दों की वजह से इसमें देरी हुई. इस पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ही चुनाव जनवरी, 2026 तक करा लेने का निर्देश दिया था.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST