<

नाबालिग साली को लेकर फरार हुआ जीजा, पीछा करने पर चढ़ा दी कार, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया. उनका पीछा कर रहे रिश्तेदारों ने उसे ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर कार चढ़ा दी और उनकी मौत हो गई.

Kanpur Crime News: जीजा-साली का रिश्ता काफी मजाकिया रहता है. इसके कारण कई बार जीजा-साली के बीच प्रेम कहानियां हो जाती हैं. इसी तरह का एक किस्सा कानपुर में देखने को मिला. हालांकि इस प्रेम कहानी में तीन लोगों की मौत हो गई. ये प्रेम कहानी एक जीजा और उसकी नाबालिग साली के बीच की है. दरअसल, कानपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र में बांदा-कानपुर रोड पर रविवार रात दीपक सोनी नाम का एक शख्स अपनी नाबालिग साली को लेकर भाग गया. जब उसके रिश्तेदारों और परिवार वालों को इसका पता चला, तो उन्होंने उसका पीछा किया. बाइक से पीछा कर रहे तीन लोगों ने कार को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, तो उसने उन लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो हादसे में 26 वर्षीय सत्यवान सोनी, 18 वर्षीय मनोज सोनी और 40 वर्षीय अन्नू सोनकर की मौत हो गई थी. इस घटना में रास्ते पर जा रहा एक परिवार के चार सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि ये पूरी घटना पारिवारिक विवाद के कारण हुई थी. दीपक सोना का अपने ससुरालियों से झगड़ा हुआ था. इसके कारण वो अपनी नाबालिग साली को लेकर भागने लगा. रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में उन पर गाड़ी चढ़ा दी. जोरदार टक्कर लगने के कारण वे सड़क से दूर गिर गए. इसके बाद आरोपी दीपक सोनी मौके से फरार हो गया.

चपेट में आया एक और परिवार

दीपक सोनी की कार ने केवल अपने रिश्तेदारों को ही नहीं रौंदा बल्कि रास्ते से जा रहे एक परिवार को भी उसने चपेट में ले लिया. एक दूसरी मोटरसाइकिल पर 30 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, उनकी 35 वर्षीय बहन ममता, 10 वर्षीय अर्पित और 8 वर्षीय पल्लवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीओ प्रगति ने कहा कि ये जानबूझकर किया गया हमला हो सकता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Phone Use: टॉयलेट में फोन ले जाना पड़ सकता है भारी, इन 4 बीमारियों का बढ़ता है खतरा, तुरंत बदलें ये आदत

Using Phone In Toilet: टॉयलेट में मोबाइल फोन यूज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकती…

Last Updated: April 13, 2026 16:31:37 IST

ऑटो, बाइक और ट्रैक्टर…दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर चलाया ये वाहन, तो कटेगा भारी चालान

Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कल यानी (14 अप्रैल, 2026) को प्रधानमंत्री…

Last Updated: April 13, 2026 16:11:56 IST

Kal Ka Panchang 14 April 2026: कल मंगलवार का खास दिन, यहां जानिए पूरे दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शुभ समय

Kal ka Panchang 14 April 2026: कल 14 अप्रैल 2026, मंगलवार का पावन दिन है,…

Last Updated: April 13, 2026 16:02:47 IST

Almond Benefits: बादाम छीलकर खाएं या ऐसे ही? फायदे बढ़ाने का सही तरीका क्या है, खाने का सही समय

Almond Benefits: आप शायद पहले से ही अच्छी तरह जानते होंगे कि बादाम आपकी सेहत…

Last Updated: April 13, 2026 16:00:23 IST

Ambedkar Jayanti 2026 School Holiday: देशभर में इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें वजह और राज्यों की लिस्ट

Ambedkar Jayanti 2026 School Holiday: अंबेडकर जयंती पर देशभर में सम्मान के साथ आयोजन होंगे…

Last Updated: April 13, 2026 15:56:01 IST