<

Jhansi Murder Case: एक कप चाय ने भाई के रिश्ते का किया खूनी अंत, मामला जानकर दहल जाएगा आपका दिल!

झांसी के प्रेमनगर इलाके से दिल दहला (Heart Breaking) देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक चाय को लेकर एक भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया.

 यूपी-झांसी मर्डर केस: झांसी के प्रेमनगर इलाके से रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. प्रेमनगर में उस समय सनसनी मच गई जब एक भाई की दरिंदगी की कहानी सामने आई. 10 फरवरी की उस काली रात को घर में कोई बड़ा मौजूद नहीं था. केवल एक कप चाय और नींद खराब होने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया. दरअसल, छोटे भाई मुसारिब का गुस्सा इस कदर बेकाबू हुआ कि उसने बचपन के साथी और अपने सगे बड़े भाई तारिक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.  दरअसल, यह घटना साबित करती है कि कैसे एक पल का अनियंत्रित आवेश जीवन भर का पछतावा बन जाता है. 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने किसी पेशेवर अपराधी की तरह शातिर दिमाग का इस्तेमाल कर उसने घर के आंगन में 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा और भाई के शव को वहीं दफना दिया. तो वहीं,  पहचान छिपाने के लिए उसने उस जगह पर ईंटें बिछाईं और उसके ऊपर कूलर रख दिया ताकि किसी को भी खुदाई का शक न हो.  इतना ही नहीं, वह खुद थाने जाकर भाई के गायब होने की रिपोर्ट लिखवा आया और कई दिनों तक उसी घर में सामान्य रूप से रहता रहा, जिसके फर्श के नीचे उसके भाई का शव सड़ रहा था. 

मामा का शक और बेनकाब होता गुनाह

पुलिस लगातार तारिक की तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी की सामान्य दिनचर्या की वजह से किसी को उस पर शक तक नहीं हुआ. हालांकि, मृतक के मामा मोहम्मद सलीम को आरोपी के व्यवहार में कुछ बदलाव महसूस हुआ. जानकारी के मुताबिक, उनकी आशंका पर जब एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

यहां देखें वीडियो

मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

तो वहूीं, दूसरी तरफ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात जब आंगन की खुदाई की गई, तो वहां से तारिक का शव बरामद  किया गया. जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह इस राज के बोझ और भाई की याद से अंदर ही अंदर घुट रहा था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST