Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपने पत्नी को कुर्सी से बांधकर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. महिला की मौके पर ही मौत हो गई.
कन्नौज में पति ने की पत्नी की हत्या
Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है. जिस पति के साथ महिला ने जिंदगी बिताने का सपना देखा था, उसी पर उसकी जान लेने का आरोप है. मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी पति अपने दोनों बच्चों को लेकर सीधे पुलिस चौकी पहुंच गया.
घटना कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान पति सुखवीर सिंह उर्फ मोनू ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया.
आरोप है कि उसने पहले अपनी 30 वर्षीय पत्नी सोनम राठौर को कुर्सी से बांध दिया. इसके बाद उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और फिर आग लगा दी. आग की लपटों में घिरी सोनम को संभलने तक का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते वह बुरी तरह झुलस गईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
कन्नौज के छिबरामऊ में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांध पेट्रोल डाला और जलाकर मार डाला। हत्या का आरोपित बच्चों को लेकर भाग निकला। #Kannauj @NBTLucknow https://t.co/GOwce0huTn
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenn) November 5, 2026
इस वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी पति मौके से फरार नहीं हुआ. वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया. अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जगतपुर गांव पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. फिलहाल पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद की वजह और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. वहीं अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.
Guna Teacher Harassment Case:स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि टीचर नरेंद्र कुशवाह कुछ समय…
Marques Ackerman Son: दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में मार्केस एकरमैन…
Japanese Couple Lucknow Wedding:इतना ही नहीं, इस कपल ने अपने रिश्ते को नया नाम देने…
Robert Kiyosaki ने 2008 से भी बड़े आर्थिक संकट और ग्लोबल डिप्रेशन की आशंका जताई…
Meerut Hotel Case: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में गाजियाबाद की युवती को बंधक बनाने…
PM Kisan 25th Installment Date 2026: किसानों को पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त का…