Dead Frog Found in Hostel Food: उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की सब्जी में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया. दो छात्राओं में पीलिया की पुष्टि हुई, जबकि 10 से ज्यादा की जांच जारी है.
Dead Frog Found in Hostel Food: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित उत्कल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में खाने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है. मंगलवार रात लेडीज हॉस्टल-7 में छात्राओं को परोसी गई चिली सोयाबीन की सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने का दावा किया गया है. इस घटना के बाद छात्राओं में नाराजगी फैल गई और हॉस्टल के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गए हैं. खास बात यह है कि कैंपस में पहले से ही पीलिया के मामले सामने आ रहे हैं. दो छात्राओं में पीलिया की पुष्टि हुई है, जबकि 10 से ज्यादा छात्राओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.
हॉस्टल में खाने को लेकर शिकायत मिलने के बाद भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) की एक विशेष टीम यूनिवर्सिटी पहुंची. टीम ने खाने और पीने के पानी के सैंपल इकट्ठा किए हैं. इन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि हॉस्टल में परोसा जा रहा खाना और पानी सुरक्षित है या नहीं. वहीं, 10 से ज्यादा छात्राओं के खून के सैंपल भी पीलिया की जांच के लिए भेजे गए हैं. कुछ छात्राओं ने उल्टी और दस्त की शिकायत भी की है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इन बीमारियों का संबंध हॉस्टल के खाने या पानी से है या नहीं.
छात्राओं की शिकायतों को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. हॉस्टल में पीने के लिए 1,500 लीटर शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर वॉटर बॉयलर भी लगाए गए हैं, ताकि छात्राओं को गर्म पानी मिल सके. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस की सभी खाने-पीने की दुकानों को फिलहाल बंद कर दिया गया है. साथ ही छात्राओं की शिकायतें सुनने और उनका समाधान करने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया गया है.
इस पूरे मामले पर यूनिवर्सिटी के वाइस-चान्सेलर प्रोफेसर डॉ. चंडी प्रसाद नंदा ने कहा कि हॉस्टल के खाने में संदिग्ध और बदबूदार पदार्थ मिलने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खाने में मिला पदार्थ वास्तव में मेंढक था या कुछ और. वाइस-चान्सेलर ने सभी हॉस्टलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रजिस्ट्रार को हॉस्टलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है. ओडिशा स्वास्थ्य विभाग और भुवनेश्वर नगर निगम की टीमें भी छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर रही हैं.
वाइस-चान्सेलर ने कहा कि खाने और पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन कैंपस की सुविधाओं में सुधार कर ऐसी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की योजना पर भी काम कर रहा है. फिलहाल छात्राओं में पीलिया के मामले और पेट से जुड़ी बीमारियों की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है. अब सभी की नजर खाने और पानी की जांच रिपोर्ट पर है. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि छात्राओं की तबीयत खराब होने के पीछे दूषित खाना या पानी जिम्मेदार है या नहीं.
Virat Kohli Birthday पर जानिए किंग कोहली के 10 प्रेरक विचार. मेहनत, आत्मविश्वास, फिटनेस और…
Century Plyboards का Q2 मुनाफा 46% बढ़ा और रेवेन्यू रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, लेकिन शानदार…
Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत ढह गई, जिसके बाद इलाके…
ईरान ने भारत समेत 4 देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने में छूट देने…
Caught On Camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में Lenskart का मुनाफा 122% बढ़कर ₹227 करोड़ पहुंचा.…