<

‘मैं ठाकुर हूं’ वायरल वीडियो का पूरा सच आया सामने, महिला बैंक कर्मचारी ने लगाया गंभीर आरोप; जानें मामला

Kanpur Bank Employee Video: कानपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है. इसमें एक महिला बैंक कर्मचारी ने 'मैं ठाकुर हूं' कहा था. हालांकि, अब उस महिला ने वीडियो साझा कर पूरा सच बताया है.

Kanpur Bank Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में HDFC बैंक की पनकी शाखा की एक महिला कर्मचारी ‘मैं ठाकुर हूं’ कहकर विवादों में आ गई थी. अब उसने खुद सामने आकर सफाई दी है. बीते दिन ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा था, जिसमें लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे थे. हालांकि अब वायरल वीडियो में मौजूद आस्था सिंह नाम की महिला ने वीडियो जारी कर इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है. 

6 जनवरी का है वायरल वीडियो

आस्था सिंह नाम की महिला बैंक कर्मचारी ने वीडियो जारी कर बताया कि ये वीडियो, जो वायरल हो रहा है वह 6 जनवरी का है. उसने कहा, ‘मैंने किसी भी ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया. मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से था. उसने मेरी जाति के बारे में पूछा और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, तभी मुझे गुस्सा आया. मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं. मैं ठाकुर हूं और मुझे इस पर गर्व है.’

आस्था सिंह ने क्या सफाई दी है?

महिला बैंक कर्मचारी आस्था सिंह ने वायरल वीडियो का पूरा सच बताया. उसने कहा कि उस दिन बैंक में रितु त्रिपाठी नाम की महिला कर्मचारी अपना रिजाइन देने आई थी और तत्काल कार्यभार मुक्ति की मांग की थी. आस्था के अनुसार, रितु त्रिपाठी के साथ उनके पति ऋषि त्रिपाठी भी बैंक पहुंचे थे. इस दौरान रितु त्रिपाठी के पति ने आकर आस्था को कुछ अपशब्द कहे.  इतना ही नहीं, आस्था ने कहा, ‘वह आदमी मेरे डेस्क पर आया, मेरी जाति के बारे में पूछा और धमकी भरे शब्द कहे.’

‘मैं अपने बयान पर कायम हूं’

वीडियो में आगे महिला कर्मचारी ने कहा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैं मानता हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं. सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करना चाहिए, लेकिन धमकियों और  अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है. मैं अपने बयान पर कायम हूं. मैं ठाकुर हूं और मुझे इस पर गर्व है, जय श्री राम.’

लीगल कार्रवाई करने की मांग

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आस्था सिंह ने कहा, ‘मैंने इस मामले में आंतरिक ईमेल अपने वरिष्ठों को भेज दिया है. सभी जानते हैं कि मैं गलत नहीं हूं, इसलिए हमें इस मामले में ऐसी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं थी. लेकिन जब ऐसी चीजें हो रही हैं, तो मैं निश्चित रूप से मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहूंगी.’

क्या था वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आस्था सिंह किसी को धमकाती हुई दिख रही थी, जिसमें उसने कहा, ‘मैं ठाकुर हूं, मुझसे बकवास मत करो.’ हालांकि, अब वीडियो को पूरा सच सामने आया है.  

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Hapur : यूपी के हापुड़ में दर्दनाक एक्सीडेंट, 12 सवारियों से भरी बस के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौके पर मौत

Hapur : उत्तर प्रदेश के हापुड़ में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर एक बस और ट्रक की…

Last Updated: April 13, 2026 07:10:38 IST

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST

UP Petrol Diesel Price 13 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 13, 2026 06:02:09 IST

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…

Last Updated: April 13, 2026 05:08:43 IST