Kanpur Twin Sister Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों का बेरहमी से कत्ल कर दिया. रौंगटे खड़े कर देने वाल बात तो ये है कि आरोपी पिता ने दोनों बच्चियों का गला बेरहमी से काट दिया.
kanpur murder case
Kanpur Twin Sister Murder: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों का बेरहमी से कत्ल कर दिया. रौंगटे खड़े कर देने वाल बात तो ये है कि आरोपी पिता ने दोनों बच्चियों का गला बेरहमी से काट दिया. इन दोनों मासूम बेटियों के नाम रिद्धि और सिद्धि थे. वहीं जब इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पोलइ तुरंत अपार्टमेंट पहुंची और कमरे की हालत देख पुलिस वालों के भी होश उड़ गए. पुलिस का कहना है क़ कमरा खून से लथपथ था, और मासूम बच्चों के शव वहीं पड़े थे.
जानकारी के मुताबिक ये दिल दहला देने वाली घटना ज़िले के नौबस्ता पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट्स में हुई है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी और कहा कि अभिरंजन मिश्रा इस अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं. घरेलू कलह के कारण, वो काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे. शनिवार रात, खाना खाने के बाद, अभिरंजन अपनी जुड़वां बेटियों के साथ सोने के लिए एक कमरे में चले गए, जबकि उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सोईं. रात के दौरान, पिता अभिरंजन ने अपनी दोनों 11 साल की बेटियों रिद्धि और सिद्धि का गला काटकर उनकी हत्या कर दी.
वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को रविवार सुबह करीब 4:30 बजे मिली. जिसके बाद नौबस्ता पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. जब पुलिस कमरे में दाखिल हुई, तो उन्होंने देखा कि पूरा कमरा खून से सना हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. DCP दीपेंद्र नाथ चौधरी ने इस बात की जानकारी दी है कि आरोपी अभिरंजन मिश्रा एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) के तौर पर काम करता है. वो घरेलू कलह की वजह से तनाव में था. पुलिस फिलहाल आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है ताकि दोनों बच्चियों की हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाया जा सके.
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…