90s Hit Songs: बारिश, भीगी साड़ी और बोल्डनेस! 90s के गानों में इन हसीनाओं ने दिखाया था अपना रंग-रूप; बूढ़ों की भी जाग उठी थी जवानी
90s Hit Songs: बॉलीवुड के 90s के कई ऐसे गाने हैं जिन्हे सुनने के बाद आज भी हर किसी का मनमोहित हो जाता है. ‘टिप टिप बरसा पानी’ से लेकर ‘काटे नहीं काटते’ तक हर एक्ट्रेस ने भीगी साड़ी में अपने जलवे बिखेरे. जबकि आज के दौर की बात की जाए तो कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भीगी साड़ी में डांस किया लेकिन 90s की एक्ट्रेस की बात ही कुछ और थी. बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जिनमें हीरो-हीरोइन बारिश में भीगते हुए अपनी ज़बरदस्त केमिस्ट्री दिखाते हैं? लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि इस लिस्ट के लगभग सभी सबसे मशहूर गानों में, हीरोइनें साड़ी पहने हुए ही नज़र आती हैं? और इससे भी ज़्यादा खास बात यह है कि उनकी साड़ियों का स्टाइल हर जगह एक जैसा ही रहा है. चलिए एक बार नजर डाल लेते हैं.
साड़ी को सिज़लिंग पहनावे में बदलने वाले श्री देवी
फ़िल्म मिस्टर इंडिया के गाने 'Kaate Nahi Kat Te Ye Din' में, जिस तरह श्रीदेवी नीली साड़ी और ब्लाउज़ पहने हुए बारिश में भीगते हुए अपनी दिलकश अदाएँ दिखाती हैं, वो आज भी एक ऐसा कमाल है जिसे आज की हीरोइनें भी दोहरा नहीं पातीं.
रवीना टंडन का हॉट अंदाज
हालांकि 1994 की फ़िल्म मोहरा का हर गाना हिट था, लेकिन अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने गाने 'Tip Tip Barsa Paani' में जो ज़बरदस्त केमिस्ट्री दिखाई थी, vo आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए काफ़ी है. इस गाने में, रवीना एक सादी पीली साड़ी और एक डिज़ाइनर ब्लाउज़ पहने हुए बेहद शानदार जलवे बिखेरती हैं. इस गाने में उनका साड़ी वाला लुक इतना ज़बरदस्त हिट हुआ था कि आज भी लोग उसे कॉपी करते हैं.
जब नगमा ने संजू को कर दिया था बेचैन
1992 में रिलीज हुई संजय दत्त और फीरोज खान की फिल्म ‘यलगार' का एक गाना ‘Aakhir Tumhe Aana Hai' काफी हिट हुआ था. इस गाने में बैंगनी रंग की साड़ी में नगमा ने कयामत ढाई थी.
अमिताभ संग भीगी साड़ी में इस एक्ट्रेस ने दिए थे बोल्ड सीन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने 1982 में फिल्म 'नमक हलाल' में साथ काम किया. यह फिल्म सुपरहिट हुई, इस फिल्म का गाना ' आज रपट जाएं तो' 'Aaj Rapat Jaayen Toh' और भी ज्यादा हिट रहा जिसकी वजह एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की भीगी साड़ी में डांस था.
शाहरुख़ और काजोल का रोमांटिक डांस
हर किसी की फेवरेट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काजोल और शाहरुख़ ने जब कपल डांस किया वो भी एक बेहतरीन सीन और रोमांस से भरा था. ये वो पल था जब दोनों एक दूसरे में खोए हुए थे.
करिश्मा और गोविंदा की जोड़ी
फिल्म दुलारा का सबसे चर्चित और रोमांटिक सॉन्ग 'Sajan Re Sajan' में करिश्मा कपूर और गोविंदा ने बेहतरीन और रोमांस से भरा डांस किया. इसमें भीगी गुलाबी साड़ी में करिश्मा कपूर ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था.