Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Caught On CCTV: मौत के मुंह में पहुंची महिला, ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 3 कोच; RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

Caught On CCTV: मौत के मुंह में पहुंची महिला, ऊपर से गुजर गए ट्रेन के 3 कोच; RPF जवान ने ऐसे बचाई जान

Caught On CCTV: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई. ऊपर से तीन कोच गुजर गए, लेकिन RPF जवानों ने सूझबूझ दिखाकर उसकी जान बचा ली.

Written By:
Published: November 13, 2026 08:39:04 IST
Last Updated: November 13, 2026 08:39:04 IST

Mobile Ads 1x1

Kanpur Railway Viral Video: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी एक महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी. महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में जा गिरी. हैरानी की बात यह रही कि महिला के ऊपर से एक के बाद एक ट्रेन के तीन कोच गुजर गए. प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों की सांसें थम गईं. हालांकि, मौके पर तैनात RPF जवानों की सूझबूझ और बहादुरी से महिला की जान बच गई. पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में हुआ हादसा

यह घटना कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 की है. यहां बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी. इसी दौरान कुछ यात्री ट्रेन छूटने के डर से चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे. प्लेटफॉर्म पर तैनात RPF के सब इंस्पेक्टर हेमराज मीणा और अनिल कुमार गौतम की नजर यात्रियों पर पड़ी. दोनों जवानों ने उन्हें चलती ट्रेन में चढ़ने से रोकने की कोशिश की. इसी बीच एक महिला यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गई.

महिला के ऊपर से गुजर गए ट्रेन के तीन कोच

महिला के गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही थी और महिला नीचे फंसी हुई थी. देखते ही देखते एक के बाद एक ट्रेन के तीन कोच उसके ऊपर से गुजर गए. यह खौफनाक मंजर देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए. लोगों को लगा कि महिला की जान बचना मुश्किल है. लेकिन RPF जवानों ने बिना देर किए बचाव की कोशिश शुरू कर दी.

RPF जवानों ने दिखाई सूझबूझ

हालात की गंभीरता को समझते हुए सब इंस्पेक्टर हेमराज मीणा ने यात्रियों से ट्रेन रोकने के लिए चेन पुलिंग करने को कहा. उन्होंने इस दौरान एक दूसरी महिला यात्री को भी चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका. वहीं, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार गौतम ने महिला के परिजनों को पटरी की तरफ जाने से रोका. इसके बाद वह खुद ट्रेन के नीचे पहुंचे और सावधानी से फंसी हुई महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. महिला को प्लेटफॉर्म पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया. इस दौरान RPF की मेरी सहेली टीम की महिला कॉन्स्टेबल अलका विश्वकर्मा समेत अन्य जवान भी मौके पर मौजूद रहे. घटना की जानकारी स्टेशन अधिकारियों और कंट्रोल रूम को भी दी गई.

बिहार की रहने वाली है महिला

महिला की पहचान बिहार के शिवहर जिले की रहने वाली कलावती के रूप में हुई है. हादसे के वक्त उनके परिजन भी स्टेशन पर मौजूद थे. RPF के दोनों सब इंस्पेक्टरों की तत्परता और समझदारी से महिला की जान बच सकी. घटना के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और महिला के परिजनों ने RPF जवानों की जमकर तारीफ की. जिस हादसे में महिला की जान जा सकती थी, वहां जवानों की बहादुरी ने उसे नया जीवन दे दिया.

ये भी पढ़ें: UP Crime: चाची को हुआ भतीजे से प्यार, अवैध प्रेम संबंध का चाचा ने किया विरोध तो युवक ने भाई के साथ मिलकर किया कांड

छठ पर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता

छठ पर्व को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है. ऐसे में रेलवे और RPF की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, अक्सर ट्रेन छूटने के डर से यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं. ऐसा करना बेहद खतरनाक हो सकता है. पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने पर यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर सकता है. रेलवे की अपील है कि ट्रेन में चढ़ने या उतरने के लिए हमेशा उसके पूरी तरह रुकने का इंतजार करें. कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी आपकी जिंदगी को खतरे में डाल सकती है.

ये भी पढ़ें:  Caught On CCTV: गांजा नहीं बेचूंगी… कहते ही टूट पड़े गुंडे, दिल्ली में महिला की बेरहमी से पिटाई; 5 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

MORE NEWS