<

कानपुर में थार से कुचलकर 60 वर्षीय LIC एजेंट की मौत, आरोपी युवती को कोर्ट से राहत, मिली जमानत

Kanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती ने काली थार से 60 वर्षीय LIC एजेंट को कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. महिला को कोर्ट से निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है.

Kanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ब्लैक थार से हुए हादसे में 60 वर्षीय LIC एजेंट की मौत का मामला अब अदालत पहुंच गया है. इस मामले में आरोपी युवती गीत सचान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया था लेकिन सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसे निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दे दिया. इतना ही नहीं, अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि आखिर सड़क हादसे के मामले में हत्या की धारा क्यों लगाई गई? 

इटली में पढ़ाई करती है आरोपी

आरोपी गीत सचान इटली में पढ़ाई कर रही है. बताया जा रहा है कि वह दिवाली का त्योहार मनाने के लिए कानपुर स्थित अपने घर आई थी. इसी दौरान शनिवार शाम उसकी ब्लैक थार की टक्कर से 60 वर्षीय LIC एजेंट संतोष सिंह चौहान की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था. रविवार शाम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. हालांकि, अदालत ने उसे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया.

कोर्ट ने पुलिस से किए ये सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से सीधे सवाल किए. अदालत ने पूछा कि जब मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है तो हत्या की धारा लगाने के पीछे क्या आधार है? पुलिस ने किस तथ्य के आधार पर दुर्घटना को हत्या का मामला माना? कोर्ट ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए पुलिस को फटकार भी लगाई.

50-60 मीटर तक घसीटने का आरोप

इस हादसे को लेकर आरोप है कि थार की टक्कर लगने के बाद संतोष सिंह चौहान करीब 50 से 60 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए थे. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई. इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. 

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur News: सुबह दौड़ लगाने निकलीं दो सहेलियां, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव; गांव में मचा हड़कंप

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

दिवाली पर घर में पसरा मातम, पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी दी जान; घर लौटे बच्चों के उड़े होश

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में दिवाली वाले दिन एक पति ने अपनी…

Last Updated: November 9, 2026 22:41:37 IST

दीवाली और छठ पर मायके से नहीं लौटी पत्नी, तो पति ने उठाया खौफनाक कदम; वीडियो कॉल के दौरान हुआ हादसा

Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक महिला दीवाली और छठ के मौके पर अपने…

Last Updated: November 9, 2026 22:16:23 IST

MP में दर्दनाक हादसा: 12 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का एलान

MP Fire Accident: दीपावली के दिन जहां पूरे देश में दियों और पटाखों की धूम…

Last Updated: November 9, 2026 22:02:01 IST

खून से देवी का तिलक! दीपावली के बाद यहां खेला जाता है पत्थरों का खूनी खेल, सदियों पुरानी है रहस्यमयी परंपरा

Dhami Stone Pelting Fair: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो गुटों ने एक दूसरे पर…

Last Updated: November 9, 2026 20:17:42 IST

4 लाख मेहमान, 150 पकवान और देशभर की हस्तियों को न्योता… अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगा शाही अंदाज!

Anant Singh Daughter Marriage: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…

Last Updated: November 9, 2026 19:51:17 IST

Shahjahanpur News: सुबह दौड़ लगाने निकलीं दो सहेलियां, एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले शव; गांव में मचा हड़कंप

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ही पेड़ पर दो सहेलियों के शव…

Last Updated: November 9, 2026 19:23:28 IST