UP Kanpur Girl Viral Video: युवती की बुआ ने बताया कि भाईदूज पर वह अपने मायके आई थीं. गुरुवार को जब वह घर लौट रही थीं तो उनकी भतीजी उन्हें छोड़ने आई थी. इसी दौरान बिल्हौर कस्बे से एक ट्रक गुजर रहा था. ट्रक को देखते ही युवती उसके सामने आकर खड़ी हो गई और उसे रोकने लगी.
प्रेमी के ट्रक के सामने खड़ी हुई युवती
UP Kanpur Girl Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिल्हौर कस्बे में गुरुवार शाम प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. प्रेमी के शादी से इनकार करने और कई महीने से बातचीत बंद कर देने से नाराज युवती ने बीच सड़क पर उसका ट्रक रोक लिया. वह ट्रक के सामने खड़ी होकर चालक से शादी करने की जिद करने लगी. काफी समझाने के बावजूद जब युवती नहीं हटी तो उसकी बुआ ने एक अन्य महिला की मदद से उसे ट्रक के सामने से हटाया. इस दौरान मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
युवती की बुआ के मुताबिक, भाईदूज पर वह अपने मायके आई थीं. गुरुवार को जब वह घर लौट रही थीं तो उनकी भतीजी उन्हें छोड़ने आई थी. इसी दौरान बिल्हौर कस्बे से एक ट्रक गुजर रहा था. ट्रक को देखते ही युवती उसके सामने आकर खड़ी हो गई और उसे रोकने लगी.
बिल्हौर में शादी की जिद में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा! युवती ने अपने ट्रक चालक प्रेमी को बीच सड़क पर रोक लिया और शादी की जिद पर अड़ गई। विवाद बढ़ने पर युवती जान देने के इरादे से ट्रक के आगे खड़ी हो गई। इस दौरान करीब 500 मीटर तक लंबा जाम लग गया। #Kanpur @kanpurnagarpol https://t.co/KUmOKxsl04
— Shyam Tiwari (@Shyamtiwariknp) November 12, 2026
बुआ ने बताया कि उनकी भतीजी की बिल्हौर थाना क्षेत्र के ही दूसरे गांव के रहने वाले ट्रक चालक से फोन पर बातचीत होती थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. हालांकि, कुछ महीने पहले युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और युवती से बातचीत भी बंद कर दी थी. इसके बावजूद युवती उससे शादी करना चाहती है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती ट्रक के सामने से हटने को तैयार नहीं थी. उसके साथ मौजूद बुआ लगातार उसे समझाकर हटाने का प्रयास करती रहीं. जूनियर स्कूल के सामने स्थिति बिगड़ती देख बुआ ने एक अन्य महिला की मदद ली. दोनों ने मिलकर युवती को ट्रक के सामने से हटाया, जिसके बाद चालक ट्रक लेकर आगे निकल गया.
हालांकि, कुछ दूरी पर युवती को छोड़ने के बाद वह एक बार फिर ट्रक रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ पड़ी. इस पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. कस्बे में काफी देर तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा.
Lady Snake Catcher: मुरादाबाद की लेडी स्नेक कैचर शाजिया परवीन की बहादुरी चर्चा में है.…
Aaj Ka Love Rashifal 13 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (13 नवंबर…
Hair Museum: तुर्की के कप्पाडोसिया क्षेत्र के अवानोस शहर में स्थित हेयर म्यूजियम अपनी अनोखी…
Saharanpur Crime: सहारनपुर देहात के एसपी मयंक पाठक ने बताया कि राजू नाम के शख्स…
IND vs NZ 4th ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13…
Kal Ka Rashifal 13 November 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…