Kushinagar Crime: कुशीनगर में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. वहीं सौतन को जान से मारने की कोशिश की लेकिन वो बच गई.
उत्तर प्रदेश में मर्डर
Kushinagar Crime: कुशीनगर में पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया. पडरौना थाना क्षेत्र के जंगल चौड़िया गांव में शनिवार सुबह 50 वर्षीय किसान ओमप्रकाश राजभर का शव केले के खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल के पास उनकी दूसरी पत्नी भी गंभीर हालत में मिलीं. उनके सिर और गले पर चोट के निशान बताए गए हैं। मामले में किसान की पहली पत्नी और उसके बच्चों पर हमले का आरोप लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
शनिवार सुबह करीब छह बजे ओमप्रकाश का शव उनके घर से लगभग 300 मीटर दूर केले के खेत में पड़ा मिला. ग्रामीणों ने शव और घायल महिला को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. किसान की मौत और उनकी पत्नी के घायल मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई.
जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश मूल रूप से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के रहने वाले थे. उनकी पहली पत्नी उर्मिला से तीन बेटियां और एक बेटा है. करीब 18 साल पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी. दूसरी पत्नी से भी उनके एक बेटा और एक बेटी हैं. परिजनों के अनुसार, पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद परिवार में तनाव बढ़ गया था. आरोप है कि जमीन के सौदे में पहली पत्नी को हिस्सा नहीं मिला था. इसी बात को लेकर परिवार में पहले भी विवाद होता रहा था.
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी जमीन को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद ओमप्रकाश खेत की ओर चले गए. आरोप है कि वहां पहली पत्नी और उसके बच्चों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. किसान के सिर और पेट पर गंभीर चोटें लगने की बात सामने आई है. शोर सुनकर दूसरी पत्नी उन्हें बचाने पहुंचीं तो उन पर भी हमला किए जाने का आरोप है. वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: कलयुगी बेटे की करतूत! शराब के नशे में पिता से मांगे पैसे, इनकार पर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
Kangana Ranaut: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और कई छात्र संगठनों के SIR में कथित…
Delhi Protest: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हो रहे प्रदर्शन में वकीलों…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे हैं. पहले दिन…
Delhi Protest: CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन से अकेले दिल्ली…
Bihar Crime News: बिहार के आरा में सुबह की शुरुआत होते ही इलाके में गोलियों…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना से पूजा की शुरुआत होती है. जानें कलश…