Bihar Crime News: बिहार के आरा में सुबह की शुरुआत होते ही इलाके में गोलियों की आवाज ने सबको हैरान कर दिया. एक व्यक्ति जो सुबह अपने ससुराल से लौटा और फिर बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहा था, तभी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई.
तमिलनाडु में गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो उसकी मां की हत्या कर आरोपी उसे और उसकी बहन को लेकर चला गया.
Bihar Crime News: बिहार के आरा में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड पर मंदिर के पास पुल के समीप हथियारबंद बदमाशों ने 36 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी उपेंद्र कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके सिर पर बेहद करीब से गोली चलाई और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र कुमार सिंह शनिवार सुबह पटना जिले के पालीगंज स्थित अपने ससुराल से आरा लौटे थे. इसके बाद वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गए. बच्चों को स्कूल पहुंचाने के बाद वह वापस घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान गोढ़ना रोड पर मंदिर के पास पुल के समीप बदमाशों ने उन्हें निशाना बना लिया. अचानक हुए इस हमले में उपेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे. घायल उपेंद्र को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
उपेंद्र कुमार सिंह संदेश थाना क्षेत्र के बड़िहां गांव के रहने वाले थे और गोढ़ना में रहते थे.जानकारी के अनुसार, नवादा थाना क्षेत्र के न्यू बहिरो में उनकी अपनी जमीन पर हार्डवेयर की दुकान और मकान भी है. वे आर्मी रिटायर्ड स्वर्गीय बैजू सिंह के पुत्र थे.
ये भी पढ़ें: Delhi Murder: रिश्ते शर्मसार! चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला
Aaj Ka Love Rashifal 31 Octorber 2026 Today Horoscope : दैनिक लव राशिफल के अनुसार,…
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…
Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…
Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…
Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…
Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…