Raebareli News: रायबरेली में प्यार, पैसा और फिर मौत का खौफनाक खेल! जगतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली महिला को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. यह महिला न केवल युवक को छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी, बल्कि फर्जी वीडियो के जरिए ढाई लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रही थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को कानपुर नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
रायबरेली में ब्लैकमेलिंग की 'खलनायिका' गिरफ्तार.
Raebareli News: रायबरेली में प्यार, पैसा और फिर मौत का खौफनाक खेल! जगतपुर थाना क्षेत्र में एक युवक को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली महिला को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है. यह महिला न केवल युवक को छेड़खानी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी, बल्कि फर्जी वीडियो के जरिए ढाई लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रही थी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी महिला को कानपुर नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अब सवाल है कि आखिर, क्या है पूरा मामला? कहां छुपी थी ब्लैकमेलर? आइए जानते हैं इस बारे में-
मामला जगतपुर के कित्तूली गांव का है. मृतक रमाकांत दीक्षित के भाई शिवभवन दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि लालापुरी निवासी प्रेमावती (पत्नी सज्जन पासी) उनके भाई को लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी. प्रेमावती ने रमाकांत पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी दी थी. इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने एक फर्जी वीडियो तैयार कर लिया था, जिसके दम पर वह रमाकांत से 2.5 लाख रुपये की मांग कर रही थी.
हौसले इतने बुलंद थे कि करीब 6 महीने पहले महिला ने अपने पति के साथ मिलकर रमाकांत की मोटरसाइकिल (नंबर UP33BH5424) भी छीन ली थी और पैसे देने पर ही वापस करने की शर्त रखी थी. लगातार मिल रही धमकियों और समाज में बदनामी के डर से टूट चुके रमाकांत ने बीते 28 जनवरी 2026 को मौत को गले लगा लिया.
रमाकांत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने धारा 108 BNS के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के सख्त निर्देश पर जगतपुर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी. सोमवार को सटीक सूचना मिली कि आरोपी महिला कानपुर नगर के थाना सरसौल स्थित महेश ब्रिक फील्ड के पास छिपी है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रेमावती को धर दबोचा.
Pawan Singh Maintenance Case:कोर्ट ने केस की सुनवाई के दौरान तय तारीख पर पेश न…
UP Crime: ASP वेस्ट बृजनंदन राय और CO लालगंज राजीव द्विवेदी केस की मॉनिटरिंग कर रहे…
Earthquake: जानकारी के मुताबिक, भूकंप शनिवार दोपहर 2:12:35 बजे रिकॉर्ड किया गया. इसकी तीव्रता 3.5…
Silver Price Today 18 October 2026: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सर्राफा बाजार बंद होने…
Gold Price Today 18 October 2026: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को सोने के भाव में…
Jailer 2 Box Office Collection Day 3: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने तीसरे दिन बॉक्स…