<

लखनऊ में सफेद चादर में लिपटी मिली लाश, पिलर के पास शव देख लोगों के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिलर के पास एक सफेद रंग की चादर में लिपटा एक शव मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

Lucknow Crime News: लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया. यहां बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के नीचे एक बुजुर्ग का शव सफेद चादर में लिपटा मिला. सुबह दूध मंडी की तरफ पहुंचे लोगों की नजर जब पिलर के पास पड़े इस शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पुलिस के मुताबिक, शव ओवरब्रिज के नीचे दूध मंडी में एक पिलर के पास पड़ा था. पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चादर हटाई तो उसमें करीब 65 साल के बुजुर्ग का शव मिला. बुजुर्ग ने बनियान और पैंट पहन रखी थी.

मौत का कारण साफ नहीं

शुरुआती जांच में शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, मौत की असली वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना है. एसीपी काकोरी शकील अहमद के अनुसार, बुजुर्ग की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है. पुलिस उसकी तस्वीर अलग-अलग माध्यमों से शेयर कर रही है, ताकि कोई व्यक्ति उसे पहचान सके और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके.

पहले भी मिल चुके हैं शव

पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं बुजुर्ग के परिजन या कोई अन्य व्यक्ति शव को चादर में लपेटकर यहां छोड़कर तो नहीं गया. हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है इसलिए इस संभावना को सिर्फ जांच के एक पहलू के तौर पर देखा जा रहा है. हैरानी की बात ये है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि पारा क्षेत्र में बुद्धेश्वर और हंसखेड़ा चौकी के आसपास पहले भी अज्ञात शव मिल चुके हैं. कुछ मामलों में शवों की पहचान हो गई लेकिन कुछ की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. इस तरह के मामलों ने लोगों को हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें: जमुई से वायरल हुआ नकाबपोशों का वीडियो, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; अब 3 और गिरफ्तार

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

LTCG Tax Removal Benefits: लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स हटाने से बदल जाएगी निवेश की तस्वीर? जानें किसे मिलेगा फायदा; देखें पूरा कैलकुलेशन

LTCG Tax Removal Benefits: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने इस मुद्दे पर एक अहम बयान…

Last Updated: October 14, 2026 15:08:34 IST

2026 Toyota Glanza Facelift: नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई टोयोटा ग्लैंजा, जानें कीमत और खासियतें

2026 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार ग्लैंजा का 2026…

Last Updated: October 14, 2026 14:49:05 IST

AI घड़ी और चश्मे के बाद बाजार में आई एआई अंगूठी, कैसे और क्या करेगी काम, कीमत जान रह जाएंगे दंग

AI Ring: बाजारों में एआई से लैस घड़ी और चश्मे तो काफी पहले से मौजूद…

Last Updated: October 14, 2026 13:46:03 IST

IND vs WI 4th T20I Live Streaming: टीवी पर कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच, फ्री में देखने का क्या है विकल्प?

India vs West indies 4th T20I Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच कब और कहां…

Last Updated: October 14, 2026 13:37:51 IST

Suryakumar Yadav Dubai Home: दुबई में शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव? खरीदा करोड़ों का लग्जरी घर; देखता रह गया हर शख्स

Suryakumar Yadav Dubai Home:सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वे पहली बार 2014 में IPL खेलने…

Last Updated: October 14, 2026 13:28:20 IST

जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत! 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़, हैरान कर देगा मामला

Robot Allegedly Touches Teen Girl: जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट ने एक 16…

Last Updated: October 14, 2026 13:12:16 IST