Lucknow Crime News: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने अपनी सास को रोटी में जहर देकर मार डाला. मृतक की बहू का सगे भांजे से प्रेम प्रसंग था. वहीं आरोपी बहू की शादी मृतक के बेटे से 4 साल पहले हुई थी.
लखनऊ में बहू ने ले ली सास की जान
UP Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहू द्वारा सास की हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला काकोरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव का है, जहां 65 साल की शांति देवी को उनकी बहू शालिनी रोटी में जहर मिलाकर दे दिया था, जिसकी वजह से पहले तबीयत बिगड़ी और फिर बाद में मौत हो गई. बहू ने यह कदम अपने भांजे से प्रेम प्रसंग में किया. पुलिस ने इस मामले में बेटे के शक के आधार पर बहू पर सख्ती की, तो उसने जुर्म कबूल कर लिया.
पुलिस की पूछताछ में मृतक की बहू ने बताया कि उसका सगे भांजे करन से अफेयर था. सास को यह बात पसंद नहीं थी. वह दोनों को मिलने और बात करने से रोकती थी. इस वजह से 10 दिन पहले भी सास की जान लेने की कोशिश की थी. चाय में कीटनाशक मिलाया था, लेकिन सास ने पूरी चाय नहीं पी थी.
आरोपी बहू ने पुलिस को आगे बताया कि 5 अप्रैल को उसने आटे में कीटनाशक मिलाकर रोटी बनाई. उसने बताया कि घर के सामने ही नाबालिग चचेरे भांजे का घर है. वह करन का दोस्त है. उससे कीटनाशक मंगवाया करती थी. उसने यह भी बताया कि करन ने कहा था कि पहले नानी को मारो, नाना को मारोफिर मामा को. उसके बाद हम साथ रहेंगे.
फिलहाल करन अपनी नानी शांति देवी की मौत के बाद से ही फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. शांति देवी की डेडबॉडी को कब्र से निकलवाकर विसरा लिया है.
बताया जा रहा है कि मृतक शांति के बेटे मनोज रावत की शालिनी से 4 साल पहले शादी हुई. शादी के एक साल बाद दोनों को बेटा हुआ. सब अच्छा चल रहा था. मनोज का एक भांजा करन इराक में नौकरी करता है. वह इसी साल जनवरी में इराक से लौट आया, जब ननिहाल पहुंचा तो उसका मामी शालिनी से अट्रैक्शन हो गया. दोनों मिलने लगे. फोन पर बातें करने लगे. करन बार-बार ननिहाल आने लगा.
रिश्तेदार होने की वजह से किसी को अफेयर की शंका नहीं हुई. इस बीच मनोज ने शालिनी को फोन पर बात करते पकड़ लिया. मनोज ने उसका फोन तोड़ दिया. इस दौरान चचेरे भांजे ने करन का साथ दिया. मनोज के न होने पर करन उसी के फोन पर कॉल करता तो वह मामी शालिनी के पास बात कराने पहुंच जाता. यह बात सास शांति देवी को अखरने लगी. वह अड़ंगा लगाने लगी. इसी वजह से शालिनी ने सास को मार डाला.
शालिनी के पति मनोज ने बताया कि मां को दफनाने उनको दी गई रोटी के बारे में पूछा गया. उसने बताया कि मां से बची हुई रोटी बाहर रखी है. मैं बाहर रोटी देखने गया. बाहर रोटी नहीं मिली तो शक हुआ. 7 अप्रैल को एक पन्नी में लपेटी हुई रोटी घर के अंदर रखे मौरंग में मिली. उसके बारे में पूछने पर पत्नी गुमराह करने लगी.
मनोज ने बताया कि इसके बाद गांव के लोगों को पंचायत बुलाई गई. वहां पर बातचीत हो रही थी, तभी चचेरा भांजा आकर बोला कि शालिनी मामी ने दो बार रुपए देकर कीटनाशक दवा मंगवाई थी. इस पर शालिनी से पूछा गया तो उसने कहा कि कीटनाशक नानी के घर भिजवाने के लिए मंगवाया था. मैंने कहा कि तुम्हारी नानी का घर यहां से 2 किलोमीटर ही दूर है. उनको बुलाता हूं, सब क्लियर हो जाएगा. इससे शालिनी घबरा गई.
इसके बाद शालिनी ने सभी के सामने करन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने की बात कबूली. साथ ही बताया कि इसके बाद मुझे भी मार देती. उसके कबूलनामा का लोगों ने वीडियो बना लिया. फिलहाल पुलिस ने शालिनी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी करन फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…