<

Caught on CCTV: पूजा-पाठ चल रहा था, तभी आसमान से टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड; आखिर क्यों भड़कीं मधुमक्खियां?

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक पेड़ के पास पूजा करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान कुछ मधुमक्खियां उनके ऊपर हमला कर देती हैं. इसके बाद वहां अफरा-तफरी मचच जाती है.

Caught on CCTV: लोग पूजा-पाठ में जुटे थे और हवन कुंड में आहुतियां दी जा रही थीं. तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ कि खुशियों और भक्ति का माहौल चीख-पुकार में बदल गया. आसमान से मधुमक्खियों का झुंड लोगों पर टूट पड़ा। किसी को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला. मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ के नीचे धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान अचानक कुछ मधुमक्खियां लोगों को निशाना बनाने लगती हैं. वहां मौजूद श्रद्धालु अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आते हैं.

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि हवन से उठने वाला धुआं पास में मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया था. इससे मधुमक्खियां परेशान हो गईं और उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस जगह और किस तारीख को हुई.

इटावा में भी हुआ था हादसा

धार्मिक आयोजनों के दौरान मधुमक्खियों के हमले की यह पहली घटना नहीं है. मई 2025 में उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित कंपनी गार्डन में वट अमावस्या की पूजा के दौरान मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया था. इस घटना में कम से कम 55 लोग घायल हुए थे. बताया गया था कि पूजा की आग और अगरबत्ती का धुआं पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया था.

जालौन में भी घायल हुए थे लोग

फरवरी 2026 में उत्तर प्रदेश के जालौन में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था. इस घटना में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे. ग्रामीणों के मुताबिक, अंतिम संस्कार में जलाए गए गोबर के उपलों से निकला धुआं मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया था.

ये भी पढ़ें: Caught In CCTV: भिवंडी में गाने पर महाभारत, साउंड बॉक्स को लेकर भिड़े दो गुट; एक ने चलाई गोली, दूसरे ने चलाया चॉपर

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Caught On Camera: जेल से बाहर आते ही बना दबंग! बोलेरो के बोनट पर बैठकर पी सिगरेट, हत्या के आरोपी का वीडियो देख भड़के लोग

Caught On Camera: सतना में नाबालिग की हत्या के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों…

Last Updated: November 5, 2026 13:58:35 IST

PDS के शेयरों में उछाल, निवेशकों की हुई चांदी, रिकॉर्ड रेवेन्यू के साथ मुनाफे में 44% की बढ़ोतरी

PDS के शेयर 52 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे. सितंबर तिमाही में राजस्व 30%…

Last Updated: November 5, 2026 13:50:25 IST

Suryakumar Yadav Mumbai Captain: सूर्यकुमार यादव की वापसी! इस टीम ने सौंपी कप्तानी, 2 टूर्नामेंट में संभालेंगे कमान

सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है. वह सैयद मुश्ताक अली…

Last Updated: November 5, 2026 13:31:57 IST

Manish Kashyap Wedding News: कौन हैं अनुष्का शर्मा, जिन्हें मनीष कश्यप ने बताया अपना ‘हमसफर’?

Manish Kashyap Wedding News: मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें…

Last Updated: November 5, 2026 13:18:03 IST

Bigg Boss 20: एक नहीं..10-12 बार किया चीट, गर्लफ्रेंड के साथ बेवफाई कर चुके हैं Yung DSA; स्काउट के सामने कबूल किया गंदा राज़

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में यंग डीएसए ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10-12 बार…

Last Updated: November 5, 2026 13:07:16 IST

Manish Kashyap Wedding News: क्या मनीष कश्यप की शादी हुई तय? जानें वायरल खबर की सच्चाई

Manish Kashyap Wedding News: यूट्यूबर मनीष कश्यप की शादी और होने वाली पत्नी को लेकर…

Last Updated: November 5, 2026 12:49:28 IST