Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में यंग डीएसए ने गर्लफ्रेंड समीक्षा को 10-12 बार धोखा देने का दावा किया. स्काउट ओपी के सामने हुए इस खुलासे से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया.
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में हर दिन रिश्तों, दोस्ती और प्यार को लेकर नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं. लेकिन इस बार कंटेस्टेंट यंग डीएसए ने अपनी लव लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर शो के दर्शक भी हैरान रह गए. दरअसल, सोशल मीडिया पर यंग डीएसए और स्काउट ओपी की बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें यंग अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को लेकर ऐसी बात बताते नजर आ रहे हैं, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. यंग ने दावा किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक-दो बार नहीं, बल्कि 10-12 बार धोखा दिया है. सबसे हैरानी की बात यह है कि उनके मुताबिक समीक्षा को इसकी जानकारी तक नहीं थी.
दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के लिए उनके परिवार की तरफ से खास संदेश भेजे गए थे. इस दौरान यंग डीएसए को उनके माता-पिता और भाई की तरफ से एक ऑडियो मैसेज मिला. परिवार का संदेश सुनकर वह काफी भावुक हो गए. इसके बाद उन्हें परिवार की एक तस्वीर भी दी गई. हालांकि, यंग को उम्मीद थी कि उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा की तरफ से भी कोई संदेश आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. समीक्षा का मैसेज नहीं मिलने से वह काफी निराश नजर आए. इसके बाद उन्होंने स्काउट ओपी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर बातचीत की.
#YoungDSA Confessed he cheated her girlfriend Samiksha 8-10 times, and she did not know until Young came in Bigg Boss 20 House. Cheaterr…. #BiggBoss20 https://t.co/AdU945cAVd
— Bigg Boss 20 Live Fan (@Biggboss20_live) November 4, 2026
बातचीत के दौरान यंग डीएसए ने स्काउट ओपी से कहा कि उन्होंने समीक्षा को खो दिया है. इस पर स्काउट ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन इसके बाद यंग ने अपने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. यंग ने बताया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को 10-12 बार धोखा दिया है. स्काउट ने जब उनसे पूछा कि इतनी बार धोखा देने के बाद भी समीक्षा उनके साथ रही? तो यंग ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड को इस बारे में पता ही नहीं था.
यंग ने बातचीत में आगे अंदाजा लगाया कि जब वह बिग बॉस के घर में आए होंगे, तब शायद समीक्षा को उनकी इन हरकतों के बारे में पता चला होगा. ऐसे में गर्लफ्रेंड का मैसेज नहीं आना उन्हें और भी ज्यादा परेशान कर रहा था.
यंग डीएसए और स्काउट ओपी की यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘शर्म करो.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘अच्छा, इसलिए लव गिल को बहन नहीं बोलता है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि गर्लफ्रेंड होने के बावजूद यंग उदिति के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आते हैं. फिलहाल यंग का यह कथित कबूलनामा बिग बॉस के दर्शकों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
Watch Video: जब लड़कियां स्कूटी सीखती हैं, तो हर कोई उनसे डरता है और मजाक…
IPL 2027 Auction: बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का विस्तृत आंकड़ा भी जारी किया है.…
Meerut Hotel Hostage Case: 24 वर्षीय युवती गाजियाबाद की रहने वाली है. उसने आरोप लगाया…
Miss Universe 2026 Jennifer Barreto: 2026 में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो का नाम मिस…
Delhi Mumbai Expressway Accident: रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय ट्रक में तीन लोग सवार थे.…
Guna Teacher Harassment Case:स्टूडेंट ने अपनी शिकायत में बताया कि टीचर नरेंद्र कुशवाह कुछ समय…