Watch Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बुलेट सवार युवक सड़क से गुजर रहा था. इसी बीच एक हाथी अचानक से सामने आ गया और उसने युवक पर हमला कर दिया.
देहरादून एयरपोर्ट पर बाइक सवार पर जंगली हाथी ने किया हमला
Watch Video: रात का सन्नाटा, सड़क पर दौड़ती बुलेट और अचानक सामने आ गया जंगल का विशालकाय हाथी! इसके बाद जो हुआ, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ऋषिकेश मार्ग पर देहरादून एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हाथी के सामने युवक की जिंदगी कुछ पलों के लिए मौत के मुहाने पर पहुंच गई. गनीमत रही कि आखिरकार हाथी वहां से चला गया और युवक की जान बच गई.
जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी बुलेट से ऋषिकेश मार्ग पर गुजर रहा था. इसी दौरान सड़क पर मौजूद जंगली हाथी ने उसे निशाना बना लिया. इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, हाथी ने उस पर हमला कर दिया. हमले की ताकत इतनी जबरदस्त थी कि युवक सड़क पर जा गिरा. इसके बाद हाथी ने उसे अपने पैरों से धकेलना शुरू कर दिया.
बाल-बाल बची युवक की जान 😱 देहरादून एयरपोर्ट रोड पर बुधवार देर रात एक हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाथी युवक के ऊपर से पैर रखकर आगे बढ़ गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया। #Dehradun #Uttarakhand https://t.co/olvzmCBwpo
— Bhupi Panwar (@askbhupi) November 12, 2026
मौके पर मौजूद लोगों की सांसें उस वक्त थम गईं, जब विशालकाय हाथी युवक के आसपास मंडराता और उसे पैरों से धकेलता नजर आया. आसपास मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. हर कोई युवक को बचाना चाहता था लेकिन हाथी के गुस्से को देखकर कोई उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था.
कुछ देर तक युवक पर हमला करने के बाद हाथी डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए जंगल की तरफ चला गया. हाथी के वहां से हटते ही लोगों ने राहत की सांस ली. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभाला और सड़क किनारे पहुंचाया.
इस पूरी घटना का वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है. बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में हाथी के हमले को रिकॉर्ड कर लिया था. बता दें कि देहरादून एयरपोर्ट और ऋषिकेश मार्ग के दोनों ओर घना जंगल है. यहां अक्सर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है. कई बार हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर पहुंच जाते हैं. हालांकि इस घटना ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं.
बजाज फाइनेंस के शेयर 3% तक चढ़े. कंपनी ₹17,500 करोड़ जुटाएगी. QIP का फ्लोर प्राइस…
Silver Rate Today 12 November 2026: दिल्ली-NCR समेत देश के प्रमुख शहरों में चीनी की…
Etah Crime: उत्तर प्रदेश के एटा में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर…
केंद्र सरकार के दफ्तरों में पुरानी सरकारी कारों की जगह EV को प्राथमिकता मिलेगी. जानकारी…
Gold Rate Today 12 November 2026: देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव…
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा बदलाव हुआ है. नोएल टाटा ने चेयरमैन पद छोड़ दिया…