UP Crime: यूपी के महाराजगंज में सोमवार को नए जूते पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़के ने कैंची से अपने छोटे भाई पर वार कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.
महाराजगंज में बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूरा मामला घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला गांव का है, जहां नए जूते पहनने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़के ने कैंची से अपने छोटे भाई पर वार कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक नये जूतों को पहले पहनने की बात को लेकर हुई बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई और गुस्से में बड़े भाई ने कैंची से छोटे भाई पर हमला कर दिया.
सिर और हाथों पर कई गहरी चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई को घुघली के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया. जिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह बहन के घर जाने के लिए छोटा भाई, बड़े भाई जूता पहन रहा था. इसी जूते को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई. इसके विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही मारपीट पर उतारू हो गए.
स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग-अलग कर मामला शांत कराने का प्रयास किया. तभी मौका पाकर आक्रोशित बड़े भाई ने पास में रखी कैंची उठाकर छोटे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.
बच्चों के पिता उपेंद्र शर्मा दुबई में रहते हैं. उनकी गांव में जखीरा बाजार में गुमटी में सैलून की दुकान भी है, जिस पर बड़ा बेटा काम रहता है, जबकि बगल में अन्य सैलून की दुकान पर छोटा बेटा काम करता था. फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
IND VS WI: वनडे क्रिकेट के इतिहास में, सचिन तेंदुलकर के नाम इंडिया के लिए…
Arshdeep Singh Girlfriend: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड…
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…