Mahipal Chaudhary Video: उत्तर प्रदेश के आगरा में खुद को बीजेपी का नेता बनाने महिपाल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि महिपाल चौधरी कुर्सी पर बैठा और दो लड़कियां डांस कर रही हैं.
महिपाल चौधरी वायरल वीडियो
Mahipal Chaudhary Video: सोशल मीडिया पर खुद को बीजेपी नेता बताने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका नाम महिपाल चौधरी है. वीडियो में महिपाल चौधरी एक कुर्सी पर बैठा दिख रहा है, वहीं दो लड़कियां अश्लील तरीके से डांस कर रही हैं. बताया जा रहा है कि महिपाल चौधरी उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है और खुद को बीजेपी का मीडिया प्रभारी बताता है.
जानकारी के मुताबिक महिपाल चौधरी बीते 6 अप्रैल को जगदीशपुरा इलाके में होटल ‘स्मार्ट व्यू इन’ में दो महिलाओं के साथ पहुंचा था. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह एक होटल के कमरे कुर्सी पर बैठा है, जबकि दो लड़कियां उसके सामने डांस कर रही हैं. बेड पर शराब की बोतल और गिलास रखे हैं. पार्टी में शामिल किसी व्यक्ति या होटल के वेटर ने ये वीडियो बनाया.
बताया जा रहा है कि इस दौरान महिपाल ने खुद को अफसर बताते हुए स्टाफ को डराया-धमकाया और फिर 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. बाद में शिकायत पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिपाल चौधरी मौके से भाग निकला.
इसके बाद पुलिस ने महिपाल चौधरी पर 10 अप्रैल को रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज की. हालांकि, 9 अप्रैल को ही हाथरस पुलिस ने महिपाल चौधरी को एक दूसरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है.
होटल ‘स्मार्ट व्यू इन’ के संचालक अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि महिपाल चौधरी नाम का व्यक्ति काली स्कॉर्पियो से आया. उसके साथ दो महिलाएं और अन्य साथी भी थे.
पुलिस जांच में सामने आया कि महिपाल चौधरी नवनिर्मित बिल्डिंग, बिना नक्शा पास कराए हो रहे निर्माण पर नजर रखता था. बाद में वहां पर पहुंचकर धमकाता था और वसूली करता था.
महिपाल चौधरी को लेकर आगरा बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उसके पास पार्टी का कोई पद नहीं है, न ही वह बीजेपी कार्यकर्ता है. अगर उसने कहीं पर अपने आप को बीजेपी का मीडिया प्रभारी बताया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…
Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…
एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…
मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…
भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…
बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…