Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है. गुरुवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर अचानक आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की घटनाएं नाएड फेज 2 की एक निजी कंपनी और सेक्टर 4 की एक फैक्ट्री में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर अपने कार्य में लगी है. ऑपरेशन जारी कर लोगों को बचाने में लगी हुई है. इस हादसे में कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना भी मिली है.
निजी कंपनी में लगी आग
नोएडा की एक निजी कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई है. जानकारी के आधार पर, गुरुवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा फेस 2 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है. आग लगने का जो वाीडियो सामने मिला है वह बहुत हीं भयावह है. आग की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.
#WATCH | Noida, UP: A fire broke out on the third floor of a private company under the Phase 2 police station in Noida. 7 fire Engines rushed to the spot and brought the fire under control.
(Visual source: Police) pic.twitter.com/pF0h75sf1i
— ANI (@ANI) March 12, 2026
नोएडा फैक्ट्री में भीषण आग लगी
वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को आग लगने की दूसरी घटना भी सामने आई. यहां सेक्टर 4 हरौला से यह खबर मिली है. जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 4 हरौला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस आग की घटना के दौरान कई कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिली है. दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर आग को नियंत्रित करने के जुटी हुई है. इस घटना का मंजर काफी भयावह है.
#WATCH | Noida, UP: Fire broke out in a company at Sector 4. Rescue efforts are underway. pic.twitter.com/uc0TfSaKoE
— ANI (@ANI) March 12, 2026