<

Mathura Vrindavan Boat Accident: हादसे से पहले कौन सा भजन गा रहे थे 30 से अधिक श्रद्धालु, देखें पूरा वीडियो

Mathura Vrindavan Boat Accident: मथुरा में हादसे के तुरंत बाद 22 लोगों को स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से बचाया जा सका. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Mathura Vrindavan Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) की दोपहर  में एक हादसे ने कई परिवारों को ताउम्र ना भूलने वाला दर्द दे दिया. शुक्रवार को दोपहर में 37 श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट नाव (स्टीमर) केशीघाट पर यमुना नदी में पलट गई. इस अनहोनी में 10 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इनमें पिता-पुत्र और चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल थे. बताया जा रहा है कि एक युवती समेत 5 लोग अभी भी लापता हैं. यह हादसा तब हुआ जब यमुना में नौका विहार कर रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की मोटर बोट पैंटून पुल के बहते हुए पहले पीपे से टकराई फिर पलट गई.

हादसे के दौरान इस मोटरबोट में चालक समेत 37 श्रद्धालु सवार थे. गनीमत रही कि  वहां पर मौजूद गोताखोरों ने 22 श्रद्धालुओं को बचा लिया. बावजदू इसके इस दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं समेत 10 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई. अब तक चालक समेत पांच लोग लापता हैं. सूचना मिलते ही सेना और एसडीआरएफ की टीमों ने अभियान चलाया. अभियान अब भी जारी है. 

वीडियो में हंसते गाते नजर आ रहे श्रद्धालु

इस बीच इस हादसे से ठीक पहले एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें श्रद्धालु बेफिक्र, खुश और हंसते-गाते हुए उसी बोट में नजर आ रहे हैं, जिसमें इतना बड़ा हादसा हुआ. वहीं, इस हादसे से जुड़ा यानी मथुरा के वृन्दावन में यमुना में स्टीमर पलटने की घटना का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है.. इस वीडियो में श्रद्धालु यमुना में डूबते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वह चीख-चिल्ला रहे हैं और कुछ तो इस हालत में नहीं हैं को वो अपनी चीख भी निकाल सकें. 

आसपास के लोगों ने बचाया

ताजा वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह यमुना नदी के तेज बहाव में श्रद्धालु डूबते-बहते नजर आ रहे हैं. यहां पर लोगोे में मानवता भी नजर आई, क्योंकि जैसे ही हादसे का पता चला तो आसपास के लोग श्रद्धालुओं को बचाने में जुट नजर आ रहे हैं. 

कई श्रद्धालु अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के मुताबिक, 22 लोगों को स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से बचाया जा सका. वहीं, 22 लोगों में से 5 श्रद्धालुओं का मांट chc में और 2 श्रद्धालुओं का वृंदावन अस्पताल में इलाज जारी है. ज्यादातर को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

क्या आप जानते हैं कौन है ‘Parle’ का ओनर, कब हुई कंपनी की शुरुआत और कैसे पड़ा ये नाम?

Who is Owner Of Parle: पारले नाम तो सभी ने सुना होगा. इस ब्रांड का…

Last Updated: April 11, 2026 12:02:08 IST

75 की उम्र में पुशअप्स! दादी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, लोगों ने कहा, ‘Now age is just a number!’

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने ये साबित…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:32 IST

PBKS vs SRH Head to Head: अय्यर या ईशान आज कौन मारेगा बाजी? जानें किस टीम का पलड़ा भारी

PBKS vs SRH Head to Head:आईपीएल में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड-टू-हेड…

Last Updated: April 11, 2026 12:01:28 IST

Royal Enfield electric motorcycle vs Bajaj Dominar 350 किसमें मिलेगी ज्यादा पावर? परफॉर्मेंस में कौन बेस्ट

अगर आप इन दोनों बाइकों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: April 11, 2026 12:00:52 IST

लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai Exter vs Tata Punch में से क्या रहेगी बेहतर, जानें अंतर

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: April 11, 2026 11:55:05 IST

PBKS vs SRH: छक्कों की बारिश या स्पिनर्स का जादू… पंजाब-हैदराबाद में कैसी रहेगी पिच, कैसा है रिकॉर्ड?

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के मैदान पर दोपहर…

Last Updated: April 11, 2026 11:49:54 IST