<

लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai Exter vs Tata Punch में से क्या रहेगी बेहतर, जानें अंतर

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.

Hyundai Exter vs Tata Punch: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से निकल जाती है. एसयूवी कार थोड़ी ज्यादा महंगी होती है, जिसके चलते कुछ लोग कॉम्पैक्ट एसयूवी वाले सेगमेंट में जाना पसंद करते हैं. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hyundai Exter और Tata Punch आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं. 

फीचर्स में क्या है अंतर?

टाटा पंच में आपको LED हेडलैंप्स के साथ ही साथ कनेक्टेड टेल लैंप्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ ADAS का भी फीचर भी देखने के लिए मिलता है. यही नहीं इसमें आपको फॉग लैंप्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ ही साथ एक अच्छा और शानदार कैबिन भी दिया जाता है. वहीं, बात करें अगर हुंडई एक्सटर की तो इस कार में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एंड्रॉयड ऑटो के साथ ही साथ वायरलेस एपल कारप्ले भी मिलता है. इसमें आपको कार की रियर सीट के लिए टाइप C USB पोर्ट मिलने के अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल-स्टार्ट असिस्ट का भी फीचर देखने के लिए मिलता है. 

कैसी है दोनों कारों की परफॉर्मेंस?

टाटा पंच में आपको 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 87 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 115 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. इस कार में आपको सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है. कार में आपको 5 स्पीड AMT (ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, हुंडई एक्सटर में आपको 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल 4 सिलेंडर इंजन मिलता है साथ ही साथ 81.8 bhp की पावर देने के अलावा 113.8 Nm का टॉर्क भी जनरेट करके देती है. हालांकि, यह दोनों ही कारें परफॉर्मेंस के मामले में काफी बेहतरीन हो सकती हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST