Mathura Vrindavan Boat Accident: मथुरा में हादसे के तुरंत बाद 22 लोगों को स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से बचाया जा सका. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Mathura Boat Accident: मथुरा में बोट हादसे से जुड़े वीडियोज में दिखा दर्द
Mathura Vrindavan Boat Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) की दोपहर में एक हादसे ने कई परिवारों को ताउम्र ना भूलने वाला दर्द दे दिया. शुक्रवार को दोपहर में 37 श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट नाव (स्टीमर) केशीघाट पर यमुना नदी में पलट गई. इस अनहोनी में 10 लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इनमें पिता-पुत्र और चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल थे. बताया जा रहा है कि एक युवती समेत 5 लोग अभी भी लापता हैं. यह हादसा तब हुआ जब यमुना में नौका विहार कर रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की मोटर बोट पैंटून पुल के बहते हुए पहले पीपे से टकराई फिर पलट गई.
हादसे के दौरान इस मोटरबोट में चालक समेत 37 श्रद्धालु सवार थे. गनीमत रही कि वहां पर मौजूद गोताखोरों ने 22 श्रद्धालुओं को बचा लिया. बावजदू इसके इस दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं समेत 10 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई. अब तक चालक समेत पांच लोग लापता हैं. सूचना मिलते ही सेना और एसडीआरएफ की टीमों ने अभियान चलाया. अभियान अब भी जारी है.
इस बीच इस हादसे से ठीक पहले एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें श्रद्धालु बेफिक्र, खुश और हंसते-गाते हुए उसी बोट में नजर आ रहे हैं, जिसमें इतना बड़ा हादसा हुआ. वहीं, इस हादसे से जुड़ा यानी मथुरा के वृन्दावन में यमुना में स्टीमर पलटने की घटना का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है.. इस वीडियो में श्रद्धालु यमुना में डूबते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान वह चीख-चिल्ला रहे हैं और कुछ तो इस हालत में नहीं हैं को वो अपनी चीख भी निकाल सकें.
ताजा वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह यमुना नदी के तेज बहाव में श्रद्धालु डूबते-बहते नजर आ रहे हैं. यहां पर लोगोे में मानवता भी नजर आई, क्योंकि जैसे ही हादसे का पता चला तो आसपास के लोग श्रद्धालुओं को बचाने में जुट नजर आ रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, 22 लोगों को स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से बचाया जा सका. वहीं, 22 लोगों में से 5 श्रद्धालुओं का मांट chc में और 2 श्रद्धालुओं का वृंदावन अस्पताल में इलाज जारी है. ज्यादातर को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…