Mathura Murder Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में मृतक के तीन बेटों, पत्नी और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के दौरान पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने घटना को हत्या का रूप देकर पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची.
मथुरा मर्डर केस में 5 गिरफ्तार.
Mathura Murder Case: मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में मृतक के तीन बेटों, पत्नी और एक पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के दौरान पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद आरोपियों ने घटना को हत्या का रूप देकर पड़ोसी को फंसाने की साजिश रची.
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल को ऊंचागांव निवासी भोहरेलाल का शव उनके घर के सामने तालाब किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. मामले में मृतक के पुत्र रजत की तहरीर पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
विवेचना और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि भोहरेलाल शराब पीने के आदी थे और अक्सर परिवार के साथ विवाद करते थे. 21 और 22 अप्रैल की दरम्यानी रात भी शराब के नशे में उनका परिवार से विवाद हुआ. इस दौरान पत्नी और बेटों के साथ मारपीट की स्थिति बन गई.
पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें काबू करने की कोशिश की. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपियों ने पड़ोसी ब्रिजेश के साथ मिलकर साक्ष्य छिपाने और मामले को हत्या का रूप देने की योजना बनाई.
आरोप है कि उन्होंने शव को रस्सी से लटकाकर हत्या जैसा दृश्य तैयार करने का प्रयास किया और बाद में शव को घर के सामने तालाब किनारे रख दिया, ताकि संदेह पड़ोसी पर जाए.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोन चौराहे के पास से राहुल, रोहित, सौरभ, ब्रिजेश और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रस्सा भी बरामद किया गया है.
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…
Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…
Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…
Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…
When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…